रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। इटारसी में मेडिकल सुविधाओं की मांग को लेकर कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड द्वारा जल सत्याग्रह पोस्ट आफिस घाट पर कल दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। बुधवार को एक निजी रेस्टारेंट में पत्रकारवार्ता के दौरान कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड के प्रदेशाध्यक्ष गजानंद गज्जू तिवारी ने बताया। पत्रकारवार्ता के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुडडन पांडेय, प्रदेश सचिव राजकुमार कैलू उपाध्याय, अजय सैनी, धर्मेंद्र तिवारी, मयूर जायसवाल , नेहा चावरे सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे। गजानंद तिवारी ने बताया कि इटारसी अस्पताल का नाम जनसेवा रूग्णालय से बदलकर डॉ श्यामप्रसाद मुखर्जी रख दिया है लेकिन सुविधा न के बराबर है और वह रैफर अस्पताल बन कर रह गया है। इटारसी वृहत क्षेत्र में फैला है। जंग्शन होने के साथ ही अनेक ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ा है जिसके चलते वहां न तो एम डी डाक्टर और ना ही कोई रेडियोलाजिस्ट उपलब्ध है। सोनोग्राफी के लिए भी महिलाओं को यहां वहां भटकना पड़ता है। तीन दिन के लिए एक एमडी बैठता है लेकिन बीमारी एमडी का दिन देखकर नहीं आएगी बड़ी ही सोचनीय बात है। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार बातें तो बड़ी बड़ी करती है लेकिन सुविधाओं के नाम सिर्फ बिल्डिंग बनाई जा रही है। और उनके द्वारा बताया गया कि इटारसी अस्पताल वेंटीलेटर पर है। केवल निजी अस्पतालों में पेसेंट रेफर करने का काम हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाए कि शासकीय अस्पताल से एम्बुलेंस के जरिए निजी अस्पतालों में मरीजों को पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इटारसी अस्पताल में डॉक्टर की कमियों को दूर करने के लिए पूर्व में उनके द्वारा भूख हड़ताल भी किया था जिस पर प्रशासन ने आश्वासन दिया था और भूख हड़ताल को खत्म किया गया लेकिन आज तक हमें आश्वासन ही मिला है । कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड कार्यकर्ता सहित वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ कल स्वास्थ्य सुविधाओं की मांगो को लेकर जल सत्याग्रह करेंगे।


