शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी में आज दिनांक 3 दिसंबर 2024 को प्राचार्य डॉक्टर चित्रा प्रभात एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ विमला मिंज के मार्गदर्शन में इको क्लब के अंतर्गत भोपाल गैस त्रासदी के बरसी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें इको क्लब प्रभारी डॉ.प्रज्ञा अग्रवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए आपदा प्रबंधन के लिए तैयार होने का संकेत दिया । इस कार्यक्रम के दौरान हुई संगोष्ठी में डॉ. विमला मिंज, डॉ.रश्मि चतुर्वेदी, डॉ. आर.के. गुप्ता, डॉ. प्रज्ञा अग्रवाल, डॉ अशोक शर्मा एवं श्रीमती आरती वर्मा ने इस आपदा प्रबंधन एवं इसकी भयावहता पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इसी श्रृंखला में छात्राओं ने भी अपने-अपने विचारों को सभी के सम्मुख रखा। इस कार्यक्रम में श्री भीम बर्मन के द्वारा भोपाल गैस त्रासदी की डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई एवं श्रीमती स्मृति दहायत ने कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त किया । इस कार्यक्रम में श्रीमती नेहा चैधरी, डॉ. रीना मिश्रा, डाॅ. अपर्णा मिश्रा, डॉ प्रतिमा सिंह, सुश्री सुषमा वर्मा एवं श्रीमती मीनाक्षी वर्मा की उपस्थित रही।


