रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। डोंगरवाड़ा में आयोजित भगवान जगन्नाथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पंचम दिवस शनिवार को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, श्री शिवराज चौहान, सांसदद्वय दर्शन सिंह, श्रीमती माया नारोलिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर, प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, विधायकगण डा सीताशरण शर्मा, ठाकुर विजय पाल सिंह, प्रेमशंकर वर्मा, ठाकुर दास नागवंशी, भाजपा अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष राधा सुधीर पटेल, नपाध्यक्ष नीतू यादव, बुदनी नपाध्यक्ष सुनीता मालवीय, प्रदेश सह संयोजक खेल प्रकोष्ठ पीयूष शर्मा, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, ठाकुर राजा आशुतोष शर्मा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अर्चना पुरोहित, सरपंच डोंगरवाड़ा माखन कीर उपस्थित रहेंगे। मंच पर पद्मश्री बलिया बाबा का आशीर्वाद प्राप्त होगा।