रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। वीरगाथा प्रोजेक्ट का प्रमुख उद्देश्य सशस्त्र सेना बल, वीरता पुरस्कार विजेताओं के कर्तव्यों के प्रचार-प्रसार विद्यार्थियों के बीच करना है। तथा राष्ट्रीय भावना का विकास करना है। चित्रकला, पैराग्राफ, निबंध लेखन, मल्टीमीडिया, कविता लेखन, में राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के अंतर्गत जिला स्तर पर जिला स्तरीय मूल्यांकन कार्य निर्णायक समिति के सदस्यों के द्वारा किया गया वीर गाथा 4.0 में लगभग 2000 प्रविष्टियों का जिला स्तर पर मूल्यांकन कार्यकर राज्य स्तर पर भेजा गया था जिसमें से राज्य स्तर से श्रेष्ठ 100 प्रविष्टियों को राष्ट्रीय स्तर पर भेजा जाना है जिला स्तर पर श्रेष्ठ प्रस्तुतियों को सुपर 16 के लिए 3-5,/6-8 /9-10/11-12 श्रेणी वार व विद्या वार चयन किया गया है। यह 2000 प्रविष्टियां जिला नर्मदा पुरम के सभी शासकीय अशासकीय व केंद्रीय विद्यालय द्वारा विद्यालय स्तर से माय गांव पोर्टल पर इन्नोवेटिव इंडिया वीर गाथा 4.0 पर ऑनलाइन स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न कैटेगरी में पंजीयन किया गया था। जिला शिक्षाअधिकारी शत्रुंजय प्रताप बिसेन ने बताया कि उपरोक्त कैटेगरी में जिले में 2000 विद्यार्थियों द्वारा प्रतियोगिता में पंजीयन किया गया था , जिन्होंने अपने प्रविष्टि माय गांव पोर्टल पर इन्नोवेटिव इंडिया वीर गाथा 4.0 पर ऑनलाइन मूल्यांकन कार्य किया गया जिसमें श्रेष्ठ प्रविष्टियों का मूल्यांकन जिला स्तर पर जिला स्तरीय मूल्यांकन समिति के द्वारा किया गया। मूल्यांकन समिति द्वारा वीर गाथा 3.0 वर्ष 2023- 2024 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित दो विद्यार्थियों दीपिका बकोरिया शासकीय उमावि शिवपुर सिवनी मालवा और अनुश्री सोनी, सेमी रिटर्न इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल नर्मदापुरम व वर्ष 2024-2025 वीर गाथा 4.0 के 14 प्रतिभागियों का चयन जिला स्तर पर किया गया। चयनित विद्यार्थियों को जिला स्तरीय प्रमाण पत्र गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदान किए जाएंगे। वीर गाथा प्रोजेक्ट 4.0 मूल्यांकन समिति में जिला शिक्षा अधिकारी शत्रुंजय प्रताप बिसेन, डीपीसी राजेश जायसवाल, एडीपीसी राजेश गुप्ता, सहायक संचालक अमित मांडेकर, संयोजक श्रीमती साधना बिल्थरिया व श्रीमती अर्चना मिश्रा, नीलेश मीणा आईटी सेल, मनोज गुणवान जिला एन आई सी ऑफिस, श्रेया गुप्ता जिला एन आई सी ऑफिस, जिला नोडल प्रिया दुबे, सरिता पाल, सहसंयोजक, प्राचार्य भरत मेहरा, दुर्गेश नंदन व्यास, अनुपमा राय ,संजू शर्मा,संध्या चौबे, सीमा पवार, संदीप स्वामी, जितेंद्र सिंह जाट, मंजुला महोबिया, प्रीतम लाल शर्मा, सुनीता मालवीय, श्रीमती राखी चोरे राहुल पाल, पंकज यादव सुश्रीसोनम डाटा एंट्री ऑपरेटर आदि ने वीर गाथा4.0 में जिला स्तरीय मूल्यांकन कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी मूल्यांकन समिति के सदस्यों द्वारा चयनित विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी गई।


