उमरियापान:- उमरियापान के अँधेली बाग खेल मैदान में नवीन अस्पताल का निर्माण होने की चर्चाएं थम नहीं रही है। खेल मैदान में अस्पताल निर्माण न हो,युवाओं ने पहले ही आवाज बुलंद की और विरोध जताते हुए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद अस्पताल निर्माण हेतु प्रशासनिक और तकनीकी अधिकारियों ने अस्पताल, खेल मैदान के अलावा मुड़िया पुरवा और पकरिया में भी शासकीय भूमि का निरीक्षण किया।अस्पताल निर्माण के लिए अधिकारियों ने खेल मैदान को ही उपयुक्त समझा। लेकिन अब तक यह तय नहीं हो सका कि अस्पताल का निर्माण कार्य कहा पर होगा।ढीमरखेड़ा एसडीएम द्वारा जारी इश्तहार के बाद जनपद सदस्य शैलेन्द्र पौराणिक,भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोविंद सिंह,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शुशांक चौरसिया ने युवाओं के साथ खेल मैदान में अस्पताल निर्माण को लेकर आपत्ति जताई है। स्कूल और ग्राम पंचायत ने भी अपना अभिमत राजस्व अधिकारियों को भेजा है। इसके पहले क्षेत्रीय विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने भी निर्माण होने वाले अस्पताल को खेल मैदान से किसी अन्यत्र स्थान पर करने कलेक्टर को पत्राचार किया। वहीं क्षेत्र के युवा खेल प्रेमियों और खेल विकास समिति के सदस्यों ने कहा कि अँधेली बाग खेल मैदान का स्वरूप भी न बिगड़े और अस्पताल का निर्माण हो।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी


