• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश इन्दौर

डिजिटल अरेस्ट के लिए नकली पुलिस ने असली पुलिस को ही कर दिया VIDEO कॉल, वर्दी देख भागे

by Manish Gautam Chiefeditor
November 24, 2024
in इन्दौर
0
डिजिटल अरेस्ट के लिए नकली पुलिस ने असली पुलिस को ही कर दिया VIDEO कॉल, वर्दी देख भागे
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

इन दिनों डिजिटल ठगी के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं, जहां फर्जी पुलिस या सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों को वीडियो कॉल के जरिए धमकाया जाता है। ऐसे ही एक चौंकाने वाले मामले में फर्जी पुलिस ने असली पुलिस अधिकारी, क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया को “डिजिटल अरेस्ट” करने की कोशिश की। हालांकि, असली वर्दी देखकर ठगों के होश उड़ गए।

घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया प्रेस ब्रीफिंग कर रहे थे, तभी उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कस्टमर केयर अधिकारी बताते हुए दावा किया कि मुंबई में उनके नाम पर एक क्रेडिट कार्ड जारी हुआ है, जिसमें 1 लाख रुपए से ज्यादा का बकाया है। क्रेडिट कार्ड कहीं गलत इस्तेमाल हो रहा है।

दंडोतिया ने जब इस दावे को खारिज किया, तो कॉलर ने कहा कि यदि उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया, तो उनकी शिकायत मुंबई पुलिस को ट्रांसफर कर दी जाएगी। थोड़ी देर बाद, उन्हें मुंबई पुलिस का अधिकारी बताते हुए वीडियो कॉल किया गया। वीडियो कॉल पर सामने वाले ने खुद को मुंबई पुलिस कमिश्नर बताया और दंडोतिया से कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए तुरंत बयान दर्ज करवाने को कहा।

वीडियो कॉल पर कॉलर ने खुद को मुंबई पुलिस कमिश्नर बताया और दबाव डालने की कोशिश की। जब वीडियो कॉल शुरू हुई तो एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया खुद पुलिस वर्दी में बैठे थे। जैसे ही उन्होंने ठग से कहा कि वे खुद पुलिस अधिकारी हैं और उनकी इस ठगी का वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा है, ठग घबरा गए और तुरंत कॉल काट दिया।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि यह घटना आम लोगों के लिए एक बड़ा सबक है। उन्होंने कहा, “ठग नए-नए तरीकों से भोले-भाले लोगों को निशाना बना रहे हैं। इस तरह की ठगी से बचने के लिए सतर्क रहें और किसी भी अनजान कॉल पर तुरंत भरोसा न करें।” इस घटना का वीडियो आम लोगों को जागरूक करने के लिए रिकॉर्ड किया गया। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध कॉल पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*सनराइज हाई स्कूल में मनाया गया बाल मेला*  *मुख्य अतिथि के रूप में सीमा प्रकाश जायसवाल हुई उपस्थित*

*सनराइज हाई स्कूल में मनाया गया बाल मेला* *मुख्य अतिथि के रूप में सीमा प्रकाश जायसवाल हुई उपस्थित*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d