• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, March 15, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home उत्तरप्रदेश कन्नौज

थाना इन्दरगढ पुलिस द्वारा सगे भाई की “हत्या” करने वाले अभियुक्त को 24 घण्टे के अंदर किया गया गिरफ्तार ।*

by Manish Gautam Chiefeditor
November 23, 2024
in कन्नौज
0
थाना इन्दरगढ पुलिस द्वारा सगे भाई की “हत्या” करने वाले अभियुक्त को 24 घण्टे के अंदर किया गया गिरफ्तार ।*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कन्नौज ब्यूरो दर्शन राजपूत की रिपोर्ट*

*थाना इन्दरगढ पुलिस द्वारा सगे भाई की “हत्या” करने वाले अभियुक्त को 24 घण्टे के अंदर किया गया गिरफ्तार ।*

पुलिस अधीक्षक कन्नौज अमित कुमार आनन्द के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे व अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी तिर्वा डॉ प्रियंका बाजपेयी के पर्यवेक्षण मे दिनांक 22.11.2024 को सगे भाई की “हत्या” करने वाले 01 नफर अभियुक्त को थाना इन्दरगढ पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण :-* दिनांक 22.11.2024 को समय करीब 19.30 बजे शाम थाना इन्दरगढ़ क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम मढ़पुरा मे दो सगे भाई विनोद मिश्रा उर्फ लोकबन्धु मिश्रा पुत्र दुर्गा नरायण मिश्रा निवासी ग्राम मढ़पुरा थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज व विमलेश मिश्रा उर्फ विवेक मिश्रा पुत्र दुर्गा नरायण मिश्रा निवासी ग्राम मढ़पुरा थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज के मध्य हुयी लड़ाई झगड़ा के दौरान बड़े भाई विनोद मिश्रा उर्फ लोकबन्धु मिश्रा उपरोक्त द्वारा छोटे भाई विमलेश मिश्रा उर्फ विवेक मिश्रा उपरोक्त की चाकू मार कर हत्या करने के सम्बन्ध मे मृतक के भाई विनय कुमार मिश्रा पुत्र दुर्गानरायण मिश्रा निवासी ग्राम मढ़पुरा थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज द्वारा थाना इन्दरगढ पर दिनांक 22/11/2024 को मु0अ0सं0 308/2024 धारा 103(1) बीएनएस बनाम विनोद मिश्रा उर्फ लोकबन्धु मिश्रा पुत्र दुर्गानरायण मिश्रा नि0 ग्राम मढ़पुरा थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज के विरुद्ध पंजीकृत कराया था । आज दिनांक 23/11/2024 को अभियुक्त विनोद मिश्रा उर्फ लोकबन्धु मिश्रा पुत्र दुर्गानरायण मिश्रा नि0 ग्राम मढ़पुरा थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज को थाना इन्दरगढ पुलिस द्वारा मढपुरा स्कूल के आगे बनी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त लोकबन्धु उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।

*पूँछताछ का विवरण :-* अभियुक्त ने पूँछताछ पर बताया कि हम 05 पाँच भाई थे जिसमे 02 भाइयों की मृत्यु हो गयी है हम तीन भाई एक ही मकान मे रहते थे । मेरे दोनो छोटे भाईयो की शादी नही हुयी थी मेरी पत्नी बच्चो सहित करीब 10-12 वर्ष पूर्व से अपने मायके मे रह रही है । मै पुलिस विभाग मे वर्ष 1989 मे भर्ती हुआ था । अवकाश से गैरहाजिर होने के कारण मुझे वर्ष 2003 मे बर्खास्त कर दिया था । मेरा छोटा भाई विमलेश उर्फ विवेक बहुत ज्यादा शराब पीने का आदी था । वह शराब पीकर आये दिन विवाद करता रहता था । करीब 01 माह पूर्व भी मेरे साथ विवाद कर चुका है । दिनांक 22.11.2024 को शाम करीब 07.30 बजे मै खाना खा रहा था कि मेरा छोटा भाई विमलेश मिश्रा उर्फ विवेक शराब के नशे मे मुझे गाली गलौज कर रहा था मैने गाली देने से मना किया तो वह सरसो की झाड़ से बनी झाड़ू से मुझे मारने लगा मेरे मना करने के बावजूद भी नही माना तो मैने तखत से चाकू उठाकर वार कर दिया जिससे विमलेश मिश्रा उर्फ विवेक मिश्रा घायल हो गया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी और मैं भाग गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :-*
1. विनोद मिश्रा उर्फ लोकबन्धु मिश्रा पुत्र दुर्गानरायण मिश्रा नि0 ग्राम मढ़पुरा थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज ।

*बरामदगी का विवरण :-*
1. आलाकत्ल एक अदद चाकू अभियुक्त के घर से बरामद किया गया ।

*गिरफ्तार करने वाली टीम :-*
1. पारूल चौधरी थानाध्यक्ष थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज ।
2. उ0नि0 सुरेशचन्द्र थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज ।
3. का0 817 प्रवीण कुमार थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज ।
4. का0 531 प्रशान्त कुमार थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज ।
5. का0 750 दिलीप कुमार थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज ।
6. म0का0 916 सुचेता देवी थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज ।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत इलेक्ट्रिक कार्य करवाकर 14 लाख रूपये से 9 लाख रूपये कर गईं हजम पी.एच.ई विभाग कार्यालय*  शिकायतकर्ता शेष राशि बिल भुगतान के लिए पी.एच.ई विभाग व सरकारी दफ़्तरो काट रहा चक्कर……

*जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत इलेक्ट्रिक कार्य करवाकर 14 लाख रूपये से 9 लाख रूपये कर गईं हजम पी.एच.ई विभाग कार्यालय* शिकायतकर्ता शेष राशि बिल भुगतान के लिए पी.एच.ई विभाग व सरकारी दफ़्तरो काट रहा चक्कर......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d