रिपोर्टर हेमन्त सिंह
कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर विगत दिवस ड्रग इंस्पेक्टर मनीषा धुर्वे ने दो मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किये जाने पर निरीक्षण के दौरान मेसर्स संपत मेडिकल स्टोर्स दुर्गा चौक खिरहनी एवं मेसर्स साक्षी मेडिकल एवं जनरल स्टोर्स सुभाष चौक द्वारा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 नियमावली 1945 के नियमों का उल्लंघन किये जाने पर दोनों दुकान संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।
ड्रग इंस्पेक्टर मनीषा धुर्वे ने बताया कि मेसर्स साक्षी मेडिकल स्टोर्स द्वारा जवाब प्रस्तुत नहीं किये जाने तथा संपत मेडिकल स्टोर्स द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाये जाने पर औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा उक्त दोनों को प्रदत्त औषधि अनुज्ञप्तियां तीन दिवस हेतु निलंबित की गई है। निलंबन अवधि में दोनों दुकानों से औषधि का विक्रय पूर्णतः बंद रहेगा।


