रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह के प्रभारी मंत्री रूप में मंगलवार शाम को प्रथम नगर आगमन पर जगह जगह जनप्रतिनिधियों एवं नागरिको द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। जगह-जगह ढोल नगाडों एवं आतिशबाजियों के बीच पुष्प हारों से प्रभारी मंत्री का स्वागत किया गया। प्रभारी मंत्री के आगमन पर भाजपा नेताओं के फ्लेक्स शहर में जगह-जगह लगे हुए हैं जो उनके नेताओं और समर्थकों की कहानी भी व्यक्त कर रहे हैं। वहीं खर्राघाट में सांसद दर्शनसिंह चौधरी, राज्य सभा सांसद माया नारोलिया, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, भाजपा अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल,भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजो मालवीय, वरिष्ठ भाजपा नेता पीयूष शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्प हारों से प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। एसपीएम पुलिया पर मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पियूष शर्मा, अजामो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सीमा कैथवास एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्पहारों से प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। भोपाल तिराहे पर नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेन्द्र यादव, विकास नारोलिया, महेन्द्र यादव, राहुल सोलंकी, राजेश तिवारी एवं पार्षदगणों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। अवगत हो कि जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह का प्रथम नगर आगमन हुआ है। वह दो दिवसीय प्रवास पर नर्मदापुरम में है। इस दरमियान वह नर्मदापुरम जिले की नब्ज भी टटोलेंगे और भाजपा संगठन की यहां की रूपरेखा को भी समझेंगे।


