• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 30, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

68वीं राष्ट्रीय शालेय बैडमिंटन एवं शतरंज की खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ,विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट निकाला,सांस्कृतिक कार्यक्रम की हुई प्रस्तुति,सूत्र खिलाड़ियों के लिए की गई व्यवस्था पर उठ रहे सवाल..?

by Manish Gautam Chiefeditor
November 17, 2024
in नर्मदापुरम
0
68वीं राष्ट्रीय शालेय बैडमिंटन एवं शतरंज की खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ,विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट निकाला,सांस्कृतिक कार्यक्रम की हुई प्रस्तुति,सूत्र खिलाड़ियों के लिए की गई व्यवस्था पर उठ रहे सवाल..?
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। जिला प्रशासन एवं संयुक्त संचालक लोक शिक्षण विभाग नर्मदापुरम संभाग के तत्वावधान में रविवार को 68वीं राष्ट्रीय शालेय बैडमिंटन एवं शतरंज खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ पंडित रामलाल शर्मा हायर सेकेंडरी स्कूल बुधवाडा में हुआ। शुभारंभ अवसर पर विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट निकला। सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने खेल ध्वज का ध्वजारोहण कर कर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर खेल गतिविधियां का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर सर्वाइट कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल समारोह 5 दिन चलेगी। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे शहर में राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने शहर वासियों से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में दर्शक रूप में आकर खेल का आनंद ले। सांसद श्री चौधरी ने कहा कि सभी खिलाड़ियों के लिए बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। फिर भी यदि कोई कमी रहती है तो वह इसके लिए क्षमा प्रार्थी हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से कहा कि आप जीतने के लिए खेलें और हमारे जिले से एक मधुर स्मृति लेकर जाएं। उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों से कहा कि सभी खिलाड़ियों को मां नर्मदा के दर्शन अवश्य कराए। श्री चौधरी ने कहा कि यह खेल खिलाड़ियों के जीवन में बदलाव, सफलता एवं खेल क्रांति को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि इस खेल का ज्यादा से ज्यादा प्रचार जनता के बीच किया जाए। राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने सभी खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कहा कि आप विभिन्न राज्यों से यहां पर आए हैं और आप नर्मदापुरम संभाग से एक अच्छी याद लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमें खेल प्रतियोगिता के आयोजन करने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया के माध्यम से हर खेल की गतिविधियों को बढ़ावा मिला है। इससे खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा उभर कर सामने आई है।

नगर पालिका नर्मदापुरम की अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नर्मदापुरम शहर हमारा छोटा सा शहर है और आज यहां विभिन्न राज्यों से खिलाड़ी उपस्थित हुए हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि आप सब मन लगाकर खेलें और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें। यदि कोई खिलाड़ी हार भी जाता है तो उसे निराश होने की आवश्यकता नहीं है। बल्कि वह अपना बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करें। भाजपा नेता एवं मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा ने कहा कि 39 राज्यों से खिलाड़ी आए हैं और यहां सभी खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा को दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। श्री शर्मा ने बताया कि नर्मदापुरम जिले से विवेक सागर एवं आध्या तिवारी जैसी खेल प्रतिभाएं हैं, जो जिले का नाम रोशन कर रही है। इस अवसर पर भारतीय हॉकी टीम के उप कप्तान विवेक सागर ने सभी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी अपना बेस्ट से बेस्ट प्रदर्शन करें। और कुछ अच्छा करके जाएं। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी अच्छा खेलेंगे वह अपने परिवार राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे। इसके पूर्व सॉफ्ट बाल टेनिस की खिलाड़ी आध्या तिवारी ने कहा कि हारना और जितना हमारे हाथ में नहीं होता है। हर खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी मन लगाकर खेलें । इसके पूर्व संयुक्त संचालक लोक शिक्षण श्रीमती भावना दुबे ने खेल आयोजन की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि लगभग 1700 प्रतिभागी शामिल हुए हैं, सभी के रुकने के लिए नौ जगह निर्धारित की गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम, एंबुलेंस, पेयजल एवं साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। 25 बस एवं चार ट्रैवल गाड़ी की व्यवस्था खिलाड़ियों के आने जाने के लिए की गई है। शिक्षा विभाग के 400 अधिकारी कर्मचारी एवं शिक्षकों की ड्यूटी सफल आयोजन के लिए लगाई गई है।

इन राज्यों के खिलाड़ी हुए हैं शामिल-

68 वीं राष्ट्रीय शालेय खेल प्रतियोगिता में मेजबान मध्य प्रदेश के साथ ही आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दादर एंड नगर हवेली एंड दमन एवं दीप, दिल्ली, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एंड कश्मीर, गुजरात, इंटरनेशनल बोर्ड स्कूल स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, महाराष्ट्र, उड़ीसा, पांडिचेरी, पंजाब, मेघालय, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, आईपीएसई, सीबीएसई, वेलफेयर स्पोर्ट ऑर्गेनाइजेशन, सेंट्रल एग्लामिनेश, भारत भारती, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, त्रिपुरा के खिलाड़ी शामिल हुए हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की हुई प्रस्तुति-

68वीं राष्ट्रीय शालेय खेल प्रतियोगिता में स्प्रिंग डेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक बैंड धुन पर अपनी प्रस्तुति दी। सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल एवं अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक लोक नृत्य की प्रस्तुति की।

संसद दर्शन सिंह चौधरी ने खेल उद्घाटन की घोषणा कर खिलाड़ियों को शपथ दिलाई।

सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने 68वीं राष्ट्रीय शालेय खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन की घोषणा की, घोषणा के तत्पश्चात सभी खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई गई, एवं आतिशबाजी का प्रदर्शन हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधा सुधीर पटेल, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित गौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया,जिला पंचायत सीईओ सोजान सिंह रावत, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण समिति भावना दुबे, जिला शिक्षा अधिकारी एसपीएस बिसेन, जनप्रतिनिधि गण, खिलाड़ी गण प्रशिक्षक एवं प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कुसुम महाविद्यालय में हुआ जिला स्तरीय महाविद्यालयीन फुटबॉल प्रतियोगिता, पीएम श्री हरदा रही विजेता..

कुसुम महाविद्यालय में हुआ जिला स्तरीय महाविद्यालयीन फुटबॉल प्रतियोगिता, पीएम श्री हरदा रही विजेता..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d