चौरई तहसील अंतर्गत ग्राम हिवरखेड़ी में दबन्गों किसानों द्वारा सरकारी जमीन में कब्जा कर फसल लगा दी गई थी 30 एकड़ की फसल आज राजस्व विभाग ने ग्राम हिवरखेड़ी मैं चौपट कर मुक्त करा दिया खबर है की और 40 एकड़ का अतिक्रमण नष्ट करने की तैयारी है ऐसे कुल मिलाकर 70 एकड़ का अतिक्रमण कर ग्राम हिवरखेड़ी में राजस्व अमला द्वारा भारी पुलिस बल तैनात कर अधिकारियों के निर्देश पर जेसीबी ले जाकर 30 एकड़ की फसल चौपट कर सरकारी जमीन को खाली कराया ! *कभी भी हो सकता है हिवरखेड़ी हाई स्कूल के आस पास का अतिक्रमण साफ*
भारी तादत पर पुलिस बल एवं राजस्व अधिकारी आमला तैनात रहने की खबर हल्का पटवारी द्वारा गोपनीय प्रतिवेदन राजस्व विभाग को सोपा प्रतिवेदन में अतिक्रमण होना पाया गया प्रशासन की उक्त कार्यवाही से
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


