• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home Uncategorized

*विश्व मधुमेह दिवस*

by Manish Gautam Chiefeditor
November 14, 2024
in Uncategorized
0
*विश्व मधुमेह दिवस*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

विश्वभर में आज यानी 14 नवंबर को विश्व मधुमेह (डायबिटीज) दिवस मनाया जा रहा है। दुनिया में लगभग 53.50 करोड़ लोग इससे पीड़ित हैं। इंडियन डायबिटीज फेडरेशन के अनुसार, भारत में लगभग 10 करोड़ लोग मधुमेह से ग्रस्त हैं। डायबिटीज को आधुनिक जीवनशैली की देन कहा जा सकता है। शरीर में जब ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है तो उस स्थिति को डायबिटीज कहा जाता है।*
*यह इंसुलिन हार्मोन की कमी से होता है। हम जो खाते हैं इंसुलिन उसे ऊर्जा में बदलता है। साथ ही यह शरीर में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है। मधुमेह ऐसी बीमारी है जो एक बार हो जाए तो इससे पीछा छुड़ाना लगभग नामुमकिन हो जाता है। जीवन शैली में सुधार और नियमित दवाइयों का सेवन करके इसे नियंत्रित रख सकते हैं।*

*मधुमेह के दुष्प्रभाव :-*
*डायबिटीज अनियंत्रित रहने पर रक्त शुगर अधिक बढ़ जाता है। इसका गंभीर* *असर हृदय, रक्त धमनियों, आंखों और किडनी के अलावा शरीर के जोड़ों और हड्डियों पर भी पड़ता है। मधुमेह को अनियंत्रित छोड़ देने पर पैरों में अल्सर और संक्रमण के अलावा डायबिटिक फुट की समस्या भी हो सकती है, जिसमें पैरों को काटने की नौबत आ सकती है।*
*इसके अलावा ओस्टियोपोरोसिस और ऑर्थराइटिस की दिक्कत भी बढ़ सकती है। यह देखा गया है कि जिन लोगों को यह बीमारी नहीं है उनकी तुलना में मधुमेह रोगियों में यह समस्याएं बहुत अधिक होती हैं। मधुमेह के मरीजों में फ्रैक्चर देर से ठीक होते हैं।*

*पैरों को स्वच्छ और सुरक्षित रखें :-*
*मधुमेह के कारण खराब होने वाले अंगों को काटने के मामले काफी होते हैं। मधुमेह तंत्रिकाओं को नष्ट कर सकता है और रक्त संचार में कमी ला सकता है। मधुमेह के रोगियों को पैरों को स्वच्छ और सुरक्षित रखना चाहिए। नंगे पांव चलने से पैर घायल हो सकते हैं। नाखून काटते वक्त पैरों का खास ध्यान रखें। अपने पैरों को चोट से बचाएं। ऐसी चीजों से बचने की कोशिश करें जो आपके पैरों में चोट का कारण बन सकती है।*

*मधुमेह के प्रमुख लक्षण :-*
*टाइप -1 में बार-बार संक्रमण होना, धुंधला दिखाई देना।*

*टाइप -2 में अत्यधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, अचानक वजन कम होना और थकान महसूस होना*

*बीमारी से बचने के लिए यह करें :-*
*नियमित रूप से संतुलित आहार का सेवन और व्यायाम करें*
*खानपान की आदत में सुधार करें*
*वजन पर काबू रखें*
*तनाव से दूर रहें*
*विटामिन-के का सेवन करें*
*धूम्रपान छोड़ें*
*अधिक पानी पीएं*
*शुगर की नियमित जांच करवाएं *थोड़े-थोड़े अंतराल में भोजन करें*
*ट्रांस फैट से दूर रहें*
*नियमित रूप से चिकित्सक से परामर्श लेते रहें। (साभार) राजेश नारायण श्रीवास्तव (एड.)*एवँ अध्यक्ष स्त्री शक्ति सँगठन कु.जयबाला निगम

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
सिलौंडी कन्या स्कूल में बाल दिवस में बाल मेला लगाया

सिलौंडी कन्या स्कूल में बाल दिवस में बाल मेला लगाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d