रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। राज्य स्तरीय मोगली उत्सव प्रतियोगिता में संपूर्ण मध्य प्रदेश में नर्मदा पुरम जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा मोगली उत्सव प्रतियोगिता 11 नवंबर 2024 से 13 नवंबर 2024 तक जिला सिवनी में आयोजित की गई थी स्वरचित कविता में श्रीमती गीता चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया क्विज प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त तथा चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया मोगली बाल उत्सव प्रतियोगिता में जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर जिला मास्टर ट्रेनर्स महेश विश्वकर्मा जिला पर्यावरण प्रभारी नर्मदा पुरम का श्रीमती भावना दुबे संयुक्त संचालक लोक शिक्षण नर्मदा पुरम संभाग और शत्रुघ्न प्रताप सिंह बिसेन जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदा पुरम द्वारा सम्मानित किया गया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से प्राप्त मोगली उत्सव का मोमेंटो और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया मध्य प्रदेश में जिले का गौरव बढ़ाने के लिए प्रशंसा की गई राजेश गुप्ता अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, अमित मंडेकर सहायक संचालक, विनोद तिवारी सहायक समन्वयक, संदीप शुक्ला प्राचार्य शासकीय एस.एन.जी,डी.एन प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल बीकोर, आर.बी पांडे प्राचार्य प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल शुककरवाडा अमरीश दुबे आदि ने बधाई दी है।