MPNEWSCAST
जेपीवी डीएवी पब्लिक स्कूल में पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस, जो बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है बड़ी धूमधाम से मनाया गया ।
इस अवसर पर दो दिवसीय समारोह आयोजित किए गए जिसमें प्रथम दिवस में कक्षा नर्सरी से पांचवी तक के नन्हे मुन्नों ने रंगारंग कार्यक्रमों का आनंद लिया जिनकी प्रस्तुति उनकी शिक्षिकाओं द्वारा की गई।
जिसके अंतर्गत शिक्षिका मोनिका नाकरा ने मधुर गीत सुनाया तो दीप्ति बख्श ने मजेदार नाटक प्रस्तुत करवाया ज्योति गौर मैडम ने बच्चों को प्रेरणादायक कहानी सुनाई तो अन्य शिक्षिकाओं ने समूह नृत्य के द्वारा बच्चों को झूमने पर मजबूर कर दिया ।
इस अवसर पर कुछ खेल भी खिलाएं गए जिसमें लेमन एंड स्पून रेस का बच्चों ने खूब आनंद लिया। जिसकी प्रस्तुति शिक्षिकाओं ने दी और बच्चों ने खूब तालियां बजाई। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षिका मणि निगम ने किया।
दूसरे दिवस कक्षा छठी से 12वीं के विद्यार्थियों ने समारोह में भाग लिया। समारोह का शुभारंभ चाचा नेहरू के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विद्यालय के प्राचार्य श्री एस के सिंहा जी ने किया ।
प्रातः की प्रार्थना सभा को शिक्षकों ने संस्कृत भाषा में संचालित किया ।
जिसमें प्रार्थना समाचार वाचन आर्य समाज के नियमों का वाचन मुहावरे लोकोक्ति एवं डीएवी एंथम तथा राष्ट्रगान का गायन शिक्षकों द्वारा किया गया । जिसमें अमरदीप शर्मा शैलेश अग्रवाल आशुतोष मिश्रा बीएम तिवारी मृत्युंजय मिश्रा
और ओम शंकर शुक्ला शिक्षिकाओं में शिल्पी गुप्ता, निशा यादव, पूर्णिमा उसरेटे, रीना खत्री, अर्पणा मिश्रा ने भाग लिया।
तत्पश्चात बच्चों के मनोरंजन के लिए संगीत शिक्षक राकेश जेदिया एवं मोनिका नाकरा ने सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी शिक्षिकाओं में अंजू लता सेन, शालिनी सिंह एवं अर्चना पांडे ने
कविता पाठ के द्वारा बच्चों का स्वागत किया । हिंदी शिक्षक योगेश गुप्ता ने हास्य प्रसंग सुना कर बच्चों को खूब हंसाया। इस अवसर पर शिक्षिका नीना बिलैया एवं रति विश्वास ने बच्चों से मजेदार प्रश्न पूछ कर उत्तर देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया । गणित शिक्षक श्री मृत्युंजय मिश्रा ने बच्चों को प्रेरणादायी उद्बोधन दिया।
प्राचार्य श्री एस के सिंहा जी ने अपने उद्बोधन में चाचा नेहरू के योगदानों की चर्चा की एवं बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला, इसके
पश्चात नीना बिलैया अर्चना पांडे रविंद्र त्रिपाठी और शैलेश अग्रवाल ने कक्षा नवी से 12वीं के बच्चों को मनोरंजक खेल खिलाए जिसमें शिक्षकों और बच्चों के बीच मनोरंजक अंताक्षरी और वॉलीबॉल का मैच भी आयोजित हुआ जिसका सभी विद्यार्थियों ने खूब आनंद लिया बच्चों को उपहार भेंट कर
शिक्षकों ने अपना प्रेम जताया ।
मंच संचालन श्रीमती जिलपा अब्राहम ने किया।
समारोह समाप्ति के बाद कक्षाएं यथावत चलती रही।


