सिलौंडी: शहडोल लोकसभा की सांसद हिमाद्री सिंह में नार्वे होने वाले संयुक्त राष्ट संघ के महिलाओं संबंधी विभाग और नाव की संसद तथा विदेश मंत्रालय के सयुक्त तत्वधान में आयोजित 6 दिवसीय में आमंत्रित किया गया है ।17 नवंबर से 22 नवंबर तक ओस्लो में आयोजित इस अंतराष्ट्रीय कॉन्फेंस में सर्कुलर इकानमी,जलवायु परिवर्तन , लॉकिंग समानता और महिलाओं से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी । सांसद हिमांद्री सिंह जी इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए 16 नवंबर को दिल्ली से ओस्लो जायेगी । हिमाद्री सिंह को सम्मेलन में आमंत्रित किए जाने पर बडवारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह,सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम ,सरपंच खमरिया बागरी अनिल सिंह बागरी ,सरपंच कैलाशचंद्र जैन , सरपंच देवरी बिछिया रिया राहुल दुबे,शैलेश जैन ,नरेंद्र त्रिपाठी,सोनू दुबे ,कपिल बागरी ,गगन यादव, पीयूष बागरी ,भानु बागरी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है ।


