नर्मदापुरम रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। जिले का नापतोल विभाग उपभोक्ताओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच उपरांत कार्यवाही कर रहा है। नापतौल विभाग के प्रभारी सहायक नियंत्रक अधिकारी सलिल ल्यूक द्वारा निरंतर जिले भर में दुकानों की निरंतर जांच की जा रही है। जिससे उपभोक्ताओं को उचित मूल्य के एवज में मूल्य के अनुसार सामग्री प्राप्त हो। वहीं नर्मदापुरम में पैकेजिंग मूल्य से अधिक रुपए लेने का एक मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत नापतौल विभाग में हुई। बुधवार को नापतौल विभाग ने शिकायत पर जांच करने के बाद संस्था के विरुद्ध पैकेज नियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीकृत किया है। दरअसल मामला दो दिन पहले का है। 2 दिन पहले सोशल वर्कर सीमा कैथवास और उनके भाई ने कोठी बाजार नर्मदापुरम स्थित एस मार्ट सुपर बाजार से फॉर्च्यून रिफाइंड 15 लीटर का सोयाबीन रिफाइंड तेल लिया था। जिस पर ₹2195 कीमत प्रिंट लिखा हुआ था। लेकिन जब बिल दिया गया उस पर 2269 रुपए लिखा हुआ था। जोकि प्रिंट कीमत से 74 रुपए अधिक था। उपभोक्ता द्वारा अधिक मूल्य की आपत्ति दुकान काउंटर पर बैठी महिला से भी की थी। लेकिन दुकान काउंटर पर बैठी महिला ने यह जवाब दिया कि तेल के रेट बढ़ गए हैं, हमें जो निर्देश मिले हैं उसके अनुसार काम कर रहे हैं। आपको सामान लेना हो तो लीजिए अन्यथा कोई बात नहीं। इसके बाद सोशल वर्कर सीमा कैथवास ने इसकी शिकायत नापतौल विभाग में की थी। नापतौल विभाग के अधिकारी सलिल ल्यूक और आशीष श्रीवास्तव ने सोशल वर्कर की शिकायत पर S स्मार्ट सुपर बाजार पहुंच कर जांच की। शिकायत सही पाई जाने पर संस्था के विरुद्ध पैकेज नियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। जांच के दौरान काजू के पैकेट में भी पैकिंग डेट सहित कोई भी दिशा निर्देश नहीं थे। जिसको लेकर भी नापतोल अधिकारी द्वारा समझाइए दी गई और कहा गया कि पूर्व में भी आपको अवगत कराया जा चुका है कि पैक्ड सामग्रियों में दिशा निर्देशों का पालन करें।


