छिन्दवाड़ा/13 नवंबर 2024/ श्रीमती कमला तिवारी और दिवंगत डॉ.बी.पी.तिवारी के पुत्र श्री राजीवा तिवारी ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के लिए 1 लाख रुपए दान किए । वे यू.के. में कार्यरत एक आई.टी. पेशेवर हैं। यह लगातार तीसरा वर्ष है, जब सशस्त्र सेना झंडा दिवस के लिए 1 लाख रुपए दान किए गए हैं, जो हर साल 07 दिसंबर को मनाया जाता है।
उन्होंने छिंदवाड़ा के नागरिकों से भी इस नेक काम के लिए दान करने की अपील की। एकत्रित की गई राशि का उपयोग भूतपूर्व सैनिकों, शारीरिक रूप से अक्षम भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए किया जाता है, जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया और देश की सेवा में अपना कीमती समय दिया । इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल जया ज़ेवियर (से.नि.), कल्याण संयोजक राजेश पाटिल और श्री राजीवा तिवारी की माता श्रीमती कमला तिवारी एवं पत्नी समृद्धि तिवारी के अलावा मीडिया बंधू उपस्थित थे ।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


