कन्नौज व्यूरो दर्शन राजपूत की रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक कन्नौज अमित कुमार आनन्द द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे, अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के कुशल निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी सदर कन्नौज कमलेश कुमार के निकट पर्यवेक्षण में एवं थाना प्रभारी कोतवाली कन्नौज कपिल दुबे के नेतृत्व में कोतवाली कन्नौज पुलिस द्वारा आज दिनांक 13.11.2024 को वारण्टी अभियुक्त अमर सिंह पुत्र सूबेदार निवासी ग्राम हौदापुर्वा थाना कोतवाली कन्नौज जनपद कन्नौज संबंधित वारंटी मु0अ0सं0 1303/2017 धारा 138 विद्युत अधिनियम थाना कोतवाली कन्नौज जनपद कन्नौज को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार वारण्टी का विवरण:–*
अमर सिंह पुत्र सूबेदार निवासी ग्राम हौदापुर्वा थाना व जिला कन्नौज उम्र 52 वर्ष
*गिरफ्तारी करने वाली टीम:-*
प्र0नि0 कपिल दुबे थाना कोतवाली कन्नौज
उ0नि0 अजब सिंह
का0 शिवकुमार


