भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एड.रमेश लोखंडे ने बताया कि,सुजाता महिला संघ एवं जन कल्याण समिति चन्दनगाँव के तत्वावधान में दिनाँक 15 नवंबर 24 को डॉ.आंबेडकर वाचनालय चन्दनगांव में भिक्षु संघ की उपस्थिति में वर्षावास समापन समारोह के पावन अवसर पर महापरित्राण पाठ एवं धम्म देशना कार्यक्रम आयोजित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूज्य भन्ते भदंत धम्म शिखर नागपुर करेंगे। साथ में भदन्त अभय पुत्र महाथेरो नागपुर,भदंत धम्मोजी,भदंत कौंडल्य,भदंत वप्प जी,भदंत धर्म सेनापति,भदंत पछुपन्ना,भदंत बुद्धशील,भदंत देवानंद,भदंत अमर ज्योति रहेंगे। साथ ही ,साहित्यकर एस.आर.शेंडे,कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एवं समाज सेवक सतीश गोंडाने ,बी.एस.दवंडे आदि गणमान्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। सुबह 09 बजे बौद्ध उपासक उपसिकाओ की उपस्थिति में भिक्षु संघ द्वारा धम्म ध्वजारोहण होगा । समता सैनिक दल द्वारा पंचशील ध्वज को मानवंदना दी जाएगी। तत्पश्चात धम्म रैली बस स्टैंड, नगर का भ्रमण करते हुए आंबेडकर तिराहे स्थित संविधान के शिल्पकार डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर जाकर पंचशील ध्वजारोहण व सामुहिक बुद्ध वंदना ग्रहण करेगी।
धम्म रैली समापन पश्चात डॉ.अम्बेडकर वाचनालय के सभागार में सुबह 11 बजे से शाम 05 बजे तक भिक्षु संघ द्वारा महापरित्राण पाठ व धम्म देशना दी जाएगी।
सुजाता महिला संघ की अध्यक्ष चंद्रकला बेले,सचिव ममता सहारे,कोषाध्यक्ष लीला नारनवरे,सुनीता निकोसे त्रिरत्न जन कल्याण समिति के संरक्षक मनोहर नारनवरे,एस.आर.बेले,डॉ.सुनील शामकुवर,भीमराव सोमकुंवर ,लेखराम पगारे एवं समस्त पदाधिकारी गणों ने इस भव्य समारोह में उपस्थित रहकर धम्म लाभ लेने की अपील की है।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


