• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

विशाल रैली में भैंरूंदा का संकल्‍प – करेंगे रिकार्ड मतदान स्‍वीप आईकॉन सारिका घारू ने विशाल मतदाता जागरूकता रैली में बताया मतदान का महत्‍व रिकार्ड रैली में दिया संदेश रिकार्ड मतदान का

by Manish Gautam Chiefeditor
November 7, 2024
in नर्मदापुरम
0
विशाल रैली में भैंरूंदा का संकल्‍प – करेंगे रिकार्ड मतदान  स्‍वीप आईकॉन सारिका घारू ने विशाल मतदाता जागरूकता रैली में बताया मतदान का महत्‍व  रिकार्ड रैली में दिया संदेश रिकार्ड मतदान का
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्‍टर प्रवीण सिंह के मार्गदर्शन में एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी ने किया मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन

मतदान में शतप्रतिशत भागीदारी के लक्ष्‍य को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह के मार्गदर्शन में भैरूंदा एस डी एम श्री मदन सिंह रघुवंशी ने विशाल रैली का आयोजन किया । भैरूंदा में बी वी एम स्‍कूल से आरंभ होकर सीएम राईज स्‍कूल तक पहुंची रैली की निरंतरता ऐसी थी कि पूरा रैली मार्ग ही प्रतिभागियों से भरा हुआ था । बैंड एव नारों के साथ आममतदाताओं को शतप्रतिशत मतदान के लिये प्रेरित किया जा रहा था । रैली की विशालता ने आज भैरूंदा के संकल्‍प को बताया कि 13 नवम्‍बर को होने जा रहे बुदनी उपचुनाव में वे पिछला रिकार्ड भी तोड़ने जा रहे हैं ।

रैली के शीर्ष पर पूरे रैली मार्ग में स्‍वीप आईकॉन सारिका घारू ने चलो रे वोट देने गीत के साथ प्रस्‍तुति दे रही थी । जागरूकता सीएम राईज स्‍कूल प्रांगण में पहुंचकर एस डी एम मदन रघुवंशी ने रैली के उददेश्‍यों को बताते हुये रिकार्ड मतदान करने की अपील की । इस अवसर पर मंच से सभी प्रतिभागियों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई । शपथ का वाचन सारिका घारू ने किया ।

सारिका घारू ने बताया कि मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुखवीर सिंह के निर्देशन में वे स्‍वीप गतिविधियां कर रही हैं ।

एस डी एम मदन सिंह रघुवंशी ने कहा कि बुधनी विधानसभा उप निर्वाचन के तहत अधिक से अधिक मतदान के लिए अनेक स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। आमलोगों , दुकानदारों, अन्‍य ग्राम के निवासियों को एक साथ प्रेरित करने तथा आवश्‍यक जानकारी देने में इस विशाल रैली से मदद मिली है ।

रैली में सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्‍न शासकीय एवं अशासकीय स्‍कूलों के विद्यार्थियों , आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा पुलिस प्रशासन तथा मीडिया समूह तथा गणमान्‍य पत्रकारों का इस रैली को सफल बनाने में योगदान रहा ।

– सारिका घारू @GharuSarika

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
लाड़ली बहनों को शुभकामनाएं…  9 नवम्बर को इंदौर में आयोजित समारोह 1250

लाड़ली बहनों को शुभकामनाएं... 9 नवम्बर को इंदौर में आयोजित समारोह 1250

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d