कन्नौज ब्यूरो दर्शन राजपूत की रिपोर्ट
*थाना इन्दरगढ पुलिस द्वारा हत्या करने वाले 03 नफर अभियुक्तो को किया गिरफ्तार ।*
पुलिस अधीक्षक कन्नौज अमित कुमार आनन्द द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे, अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के कुशल निर्देशन मे, क्षेत्राधिकारी तिर्वा डा0 प्रियंका बाजपेयी के पर्यवेक्षण में एवं थाना प्रभारी इन्दरगढ पारुल चौधरी के नेतृत्व मे थाना इन्दरगढ पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत हत्या की घटना कारित करने वाले अभियुक्तगण 1. अंकित वर्मा पुत्र परसुराम वर्मा निवासी ग्राम जगतापुर थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज 2.अमित उर्फ सुन्दर पुत्र लाखन सिंह निवासी इन्दरगढ़ गढ़ी थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज 3.पायल पुत्री सुरेन्द्र सिंह निवासिनी ग्राम सियरमऊ थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज को गिरफ्तार किया गया ।
*संक्षिप्त विवरण :-* दिनांक 04.11.2024 को तारा देवी पत्नी रमेशचन्द्र नि0 ग्राम जगतापुर थाना इन्दरगढ़ जिला कन्नौज ने दिनांक 03.11.2024 अपने पुत्र रामू गुप्ता पुत्र रमेश चन्द्र उम्र 18 वर्ष का घर से कही चले जाना व अब तक घर वापस न आने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर दिनांक 04.11.2024 को रामू गुप्ता के गुम हो जाने के सम्बन्ध में थाना इंदरगढ़ पर गुमशुदगी दर्ज की गयी थी। थाना इंदरगढ़ पर टीम गठित कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जांच/तलाशी के दौरान दिनांक 06.11.2024 को निचली गंगनहर में गुमशुदा युवक रामू गुप्ता का शव मिला। शव पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। जिसके सम्बन्ध में दिनांक 06.11.2024 को रमेश चन्द्र पुत्र स्व0 शम्भूदयाल गुप्ता निवासी ग्राम जगतापुर थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज ने दिनांक 03.11.2024 को अभि0 अंकित द्वारा वादी के पुत्र रामू गुप्ता को वादी के घर से अपने साथ मोटर साइकिल पर बैठाकर ले जाना, तथा अभियुक्तगण अंकित, अमित उर्फ सुन्दर व सूजल द्वारा अभियुक्ता पायल की साजिश के तहत रामू गुप्ता की हत्या कर शव को नहर में फेंक देने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना इन्दरगढ़ पर मु0अ0सं0- 294/2024 धारा-140(1)/103(1)/238/61(2) बीएनएस बनाम 1.अंकित वर्मा पुत्र परसुराम वर्मा निवासी ग्राम जगतापुर थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज 2.अमित उर्फ सुन्दर पुत्र लाखन सिंह निवासी इन्दरगढ़ गढ़ी थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज 3.सूजल पुत्र राजेश दिवाकर निवासी ग्राम पुराराय थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज 4.पायल पुत्री सुरेन्द्र सिंह निवासिनी ग्राम सियरमऊ थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना मोबाइल सीडीआर की अवलोकन से घटना से पूर्व अंकित वर्मा और पायल लगातार मृतक रामू से और आपस में फोन से बात कर रहे थे। घटना से पूर्व अंकित और अमित की लोकेशन नहर के पास है। घटना के समय अंकित और मृतक रामू की लोकेशन घटनास्थल के पास है। जांच में यह तथ्य प्रकाश में आए हैं कि अभियुक्तगण अंकित वर्मा , अमित उर्फ सुंदर व अभियुक्ता पायल ने मिलकर रामू गुप्ता की हत्या की है। उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तगण अंकित वर्मा, अमित उर्फ सुंदर व अभियुक्ता पायल उपरोक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*पुछताछ विवरण :-* अंकित वर्मा ने पूछताछ में बताया कि मै और पायल आपस में प्रेम करते थे तथा रामू भी पायल से बात करने लगा था तो हमने 03.11.2024 को फोन कर के रामू को शाम को बुलाया था। मैने और अमित ने हत्या से पुर्व नहर पर जाकर रैकी की थी। मैने और अमित ने मृतक रामू को नहर पर ले जाकर शराब पिलाई तथा बाद में मैने रामू पर चाकू से वार कर हत्या कर दी तथा शव को नहर में फैंक दिया ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण :-*
1. अंकित वर्मा पुत्र परसुराम वर्मा निवासी ग्राम जगतापुर थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज
2. अमित उर्फ सुन्दर पुत्र लाखन सिंह निवासी इन्दरगढ़ गढ़ी थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज
3. पायल पुत्री सुरेन्द्र सिंह निवासिनी ग्राम सियरमऊ थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज
*बरामदगी का विवरण :-*
1. घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू (आलाकत्ल)
2. 01 अदद मोटरसाइकिल
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-.*
1.पारूल चौधरी थानाध्यक्ष थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज
2.व0उ0नि0 कमलेश कुमार।
3.उ0नि0 सुरेशचन्द्र
4.उ0नि0 रणवीर सिंह चन्देल
5.का0 दिनेश सिंह
6.का0 प्रशान्त यादव
7.का0 मनीष कुमार
8.का0 प्रवीण कुमार
9.का0 दिलीप कुमार
10.म0का0 प्रज्ञा
11.म0क0 सुचेता देवी
थाना इन्दरगढ़ जनपद कन्नौज


