• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

पत्नी से अवैध सम्बन्धो क़े चलते की थी हत्या,पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने किया खुलासा

by Manish Gautam Chiefeditor
November 7, 2024
in कटनी
0
पत्नी से अवैध सम्बन्धो क़े चलते की थी हत्या,पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने किया खुलासा
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

स्लीमनाबाद में सूचना प्राप्त हुई की घुघरी रोड की तलैया के पास मरघटाई में एक अज्ञात युवक अर्धनग्न अवस्था में मृत खून से लथपथ पड़ा हुआ है और आसपास खून के निशान है तथा पड़े हुए पत्थरों पर भी खून दिखाई पड़ रहा है साथ ही मृतक का शरीर जलने का प्रयास भी किया गया है। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर गंभीर घटना को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल मर्ग क्रमांक 96/2024 दर्ज किया जाकर अपराध क्रमांक 588/2024 धारा 103 (1) बीएनएस कायम कर विवेचना प्रारंभ की की गयी।

पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देश: घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन (भा पु से) ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अज्ञात मृतक की पहचान एवं घटना करने वाले आरोपियों को पकड़ने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया को निर्देशित किया और एसडीओपी स्लीमनाबाद अखिलेश गौर के नेतृत्व में एक विवेचना टीम का गठन किया जिसमें थाना स्लीमनाबाद प्रभारी अखिलेश दहिया, उमरिया पान थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सिदधार्थ राय एवं बाकल थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल यादव के साथ साइबर सेल से प्रशांत कुमार को अलग अलग टीमों में शामिल किया गया।

अज्ञात मृतक की पहचान: मृतक की पहचान संदीप यादव पिता महेन्द्र प्रताप यादव उम्र 30 साल निवासी सलैया थाना असपुर देवसरा जाला प्रतापगढ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई जो वर्तमान में जौनपुर में रहता था जहां इसकी ऑटोपार्ट्स की दुकान थी जिसमे यह गाड़ी सुधारने का काम करता था।

आरोपियों की नाम एवं पता :इस प्रकार – दीपक यादव पिता साहिब लाल यादव उम्र 27 साल नि. इटेली थाना गौराबादशाहपुर जिला जौनपुर उ.प्र. 02 विधि उल्लंघनकारी बालक नि. रामपुर थाना गौराबादशाहपुर जिला जौनपुर उ.प्र. अभिषेक यादव पिता तुफानी यादव उम्र 25 साल नि. घुघरी थाना स्लीमनाबाद जिला कटनी आनंद यादव पिता रामजीत यादव उम्र 24 साल नि. बसावकपुर पोस्ट देवापार थाना मड़ियाहूं जिला जौनपुरसत्येन्द्र यादव उम्र 30 वर्ष निवासी जौनपुर उ. प्र. (अभी फरार है)

आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी : पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान घटनास्थल पहुंच कर निरीक्षण किया गया एवं भौतिक साक्ष्यों का संकलन कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया साथ ही डॉक्टर, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट एवं डॉग स्क्वॉड के माध्यम से घटनास्थल एवं इसके आसपास के साक्ष्य एकत्रित किए गए। साइबर टीम के माध्यम से तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए गए और अज्ञात मृतक तथा अज्ञात आरोपियों की पहचान स्थापित करने के लिए एक रणनीति बनाई गई।

एकत्रित साक्ष्य एवं तकनीकी डाटा विश्लेषण करने पर यह जानकारी प्राप्त हुई की आरोपियों द्वारा घटना, दिनांक 31/10 एवं 01/11की दरमियानी रात को घटित की गई और घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। तकनीकी साक्ष्य के विश्लेषण से थाना स्लीमनाबाद अंतर्गत घुघरी निवासी अभिषेक यादव की पहचान संदिग्ध के रूप में हुई, जिससे सघन पूछताछ की गई और आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया तथा मृतक एवं अन्य आरोपियों की जानकारी दी और बताया कि मृतक एवं अन्य सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के जौनपुर एवं लखनऊ के रहने वाले है। इस आधार पर अज्ञात मृतक की पहचान करने और अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पृथक पृथक गिरफ्तारी टीम रवाना की गई और आरोपियों को गिरफ्तार करके लाया गया।

हत्या का कारण -आरोपियों से पृथक पृथक पूछताछ की गई, पूछताछ के दौरान यह बात सामने आएगी इस पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड दीपक यादव है जो जौनपुर का रहने वाला है और मृतक संदीप यादव का खास दोस्त भी था, इसका मृतक की पत्नी से विगत एक दो सालों से अवैध संबंध थे एवं संदीप यादव को यह बात पता चला हत्या का कारण :- आरोपियों से पृथक पृथक पूछताछ की गई, पूछताछ के दौरान यह बात सामने आएगी इस पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड दीपक यादव है जो जौनपुर का रहने वाला है और मृतक संदीप यादव का खास दोस्त भी था, इसका मृतक की पत्नी से विगत एक दो सालों से अवैध संबंध थे एवं संदीप यादव को यह बात पता चल गई थी साथ ही मृतक संदीप यादव अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था साथ ही आरोपी दीपक यादव ने मृतक संदीप यादव को दुकान खोलने के लिए पैसे उधार दिए थे जो वह नहीं चुका रहा था और अपनी पत्नी बच्चों का भी खाना खर्चा नहीं दे रहा था। चूंकि दीपक यादव मृतक की पत्नी से अत्यंत प्रेम करता था इसलिए उसे यह सब सहन नहीं हुआ और उसने यह बात अपने मित्र सत्येंद्र यादव को बताई और कुछ उपाय करने का प्लान किया। आरोपी सत्येंद्र यादव एक आदतन आरोपी है जो चोरी एवं अवैध शस्त्रों के मामले में अन्य थाना क्षेत्र में पकड़ा गया है जिसकी अभी तलाश की जा रही है। आरोपी सत्येंद्र यादव और दीपक यादव ने मिलकर इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम देने के लिए मृतक के मारने की योजना बनाई और धनतेरस के पूर्व स्लीमनाबाद क्षेत्र में आकर रेकी की थी और अभिषेक यादव के यहां रुके भी थे। इस योजना में दीपक यादव ने सत्येंद्र यादव को ₹100000 देने की बातचीत की जिसमें से ₹10000 वह एडवांस सत्येंद्र यादव को दे चुका था। आरोपी संदीप यादव का चचेरा भाई अभिषेक यादव घुघरी में रहता है और संदीप यादव का विगत कई वर्षों से यहां आना-जाना है जिस वजह से वह इस क्षेत्र से परिचित था। रेकी करने के बाद सत्येंद्र यादव ने अपने अन्य साथीयों आनंद यादव, विधि उल्लंघनकारी बालक एवं चचेरे भाई अभिषेक यादव को इस कार्य हेतु अपनी टीम में लालच देकर शामिल किया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
पीले सोने की आवक तेज दमक रही कालापीपल मंडी …।

पीले सोने की आवक तेज दमक रही कालापीपल मंडी ...।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d