• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 24, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

निर्माण कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ नियत समय में पूर्ण कराएं,अनावश्यक विलंब और कोताही बर्दाश्त नहीं- प्रभारी कलेक्टर श्री गेमावत

by Manish Gautam Chiefeditor
November 6, 2024
in कटनी
0
निर्माण कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ नियत समय में पूर्ण कराएं,अनावश्यक विलंब और कोताही बर्दाश्त नहीं- प्रभारी कलेक्टर श्री गेमावत
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

जिला पंचायत के सीईओ ने निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आरईएस के कार्यपालन यंत्री, एसडीओ कटनी और रीठी को शोकाज नोटिस जारी करने दिए निर्देश

कटनी (6 नवंबर)- निर्माण एवं विकास कार्यों को नियत समय सीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ तकनीकी मानकों का पालन करते हुए पूर्ण कराएं। निर्माण कार्यों की प्रगति में अनावश्यक विलंब और कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे निर्देश मंगलवार को देर शाम तक चली समीक्षा बैठक में प्रभारी कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ श्री शिशिर सीईओ श्री गेमावत ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री,एसडीओ, सहायक यंत्रियों सहित अन्य तकनीकी अधिकारियों को दिए। जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने  ग्रामीण यांत्रिकी सेवा निर्माण एजेंसी द्वारा कराए जा रहे निर्माणाधीन और प्रगतिरत निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अद्यतन जानकारी ली।

सीईओ ने योजना और मदवार समीक्षा की

जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने समीक्षा बैठक में विधायक मद, सांसद निधि, कन्वर्जेंस मद, खनिज जिला प्रतिष्ठान मद, मनरेगा, राज्य शिक्षा केंद्र छात्रावास, मुख्यमंत्री सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं अधो संरचना मद,पीएम जनमन और पीएम श्री आदि योजनाओं के अंतर्गत चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति की सूक्ष्म स्तरीय समीक्षा की।

जताई नाराजगी, बताएं अनावश्यक विलंब क्यों

सीईओ श्री गेमावत ने जिलेभर में विभिन्न मद और योजनाओं के अंतर्गत चल रहे माह नवंबर तक 137 स्वीकृत कार्यों के विरुद्ध मात्र 28 कर पूर्ण होने, 45 कार्य प्रगतिरत होने और 64 निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं करने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए नाराजगी जताई। तकनीकी अधिकारियों को सख्ती से डांट फटकार लगाते हुए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री गौरीशंकर खटीक, एसडीओ कटनी और रीठी क्रमशः मेघा मौर्य और अजय केसरवानी को निर्माण कार्य प्रारंभ और पूर्ण कराने में अनावश्यक विलंब किए जाने पर शोकाज नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों की वांछित प्रगति में विलंब के कारणों की जानकारी ली। सीईओ श्री गेमावत ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उल्लेखनीय है कि कुल स्वीकृत कार्यों के लिए 5814.20 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति के विरुद्ध 1469.77 लाख रुपए राशि प्राप्त हुई है और वर्ष में मासान्त तक 1231.29 लाख रुपए राशि व्यय हुई है।

इनकी रही मौजूदगी

समीक्षा बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री सर्व श्री गौरीशंकर खटीक, परियोजना अधिकारी मनरेगा ऋषिराज चढ़ार, वाटरशेड के परियोजना अधिकारी कमलेश सैनी, आरईएस के एसडीओ सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
शासकीय राशि के गबन की शिकायत पर प्रभारी कलेक्टर श्री गेमावत ने ग्राम रोजगार सहायक अजय कोरी को जारी किया कारण बताओ सूचना पत्र

शासकीय राशि के गबन की शिकायत पर प्रभारी कलेक्टर श्री गेमावत ने ग्राम रोजगार सहायक अजय कोरी को जारी किया कारण बताओ सूचना पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d