रिपोर्टर : हेमंत सिंह
कटनी : यातायात कर्मी और होप एंजियो की मदद से जख्मी असहाशय भिक्षुक महिला को मिला उपचार….
कटनी यातायात थाने में पदस्थ योगेंद्र सिंह व होप एंजियो नितेश नायक की मदद से कोतवाली तिराहे पर काफी समय से जख्मी हालत में लाचार बेबस भिक्षुक महिला को जिला अस्पताल पहुँचा कर दिलाया उपचार।
यातायात आरक्षक योगेंद्र सिंह ने जानकारी मे बताया कि प्रतिदिन की तरह में जब आज दोपहर दिनांक 4 नवंबर को कोतवाली थाने तिराहे के पास जब ड्यूटी करने पहुँच ड्यूटी कर रहे थे तभी मेरा ध्यान एक लाचार बेबस महिला जो उनके हाथ पैर पूरी तरह से जख्मी हलात में पड़ी हुई थी, उस जख्मी पीड़ित की हलात देख होप एंजियो में सम्पर्क कर महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।
*HOPE* एंजियो संस्थापक नितेश कुमार नायक ने बताया कि हमारा होप एंजियो पिछले 8 वर्षो से लाचार बेबस गरीबो असाहय लोगो की मदद कर्ता आ रहा है और और हमारे इस *HOPE* एंजियो ग्रुप में लगभग 300 सहयोगी जुड़े हुए जिसमे आसहाय बेबस गरीब लोगो की मदद करता आ रहा है, और इस अभी इस नवंबर माह में अभी 4 से 5 आसहय लोगो की मदद कर उपचार दिल वाया गया और जब आज दिनांक 04 नवंबर की दोपहर को ट्राफ़िक कर्मी योगेंद्र सिंह जी का जैसे ही मेरा संपर्क हुआ की एक भिक्षुक महिला जो इनके हाथ पैर बड़ी बुरी तरह से जख्मी हालत में पड़ी हुई है, जानकारी लगते ही मैं मौके पर पहुँच उस जख्मी पीड़ित महिला को ट्रैफिक कर्मी की सहायता से जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ मुझे डॉ.श्री.आशीष पांडे के सहयोग से पीड़ित जख्मी महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया और जल्द उपचार दिलाने में सहयोग मिला।


