• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, May 12, 2025
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*जिले भर की गौशालाओं में हुई श्रद्धा भाव से गोवर्धन पूजा* *कैलवारा खुर्द में आयोजित जिला स्तरीय गोवर्धन पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक श्री जायसवाल*

by Manish Gautam Chiefeditor
November 2, 2024
in कटनी
0
*जिले भर की गौशालाओं में हुई श्रद्धा भाव से गोवर्धन पूजा*  *कैलवारा खुर्द में आयोजित जिला स्तरीय गोवर्धन पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक श्री जायसवाल*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी।आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना की स्त्रोत गौमाता की सेवा, सम्मान एवं संवर्धन के लिए शनिवार को जिले की सभी गौ-शालाओं में श्रद्धा भाव से उमंग और उत्साह के साथ गोवर्धन पूजा की गई।

“जिला स्तरीय गोवर्धन एवं गौपूजन कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय दयोदय पशु सेवा केन्द्र गौशाला कैलवाराखुर्द कटनी में किया गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ आर के सोनी सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि इस उत्सव में पशुपालकों, गौसेवकों, गौरक्षकों, गौशाला स्टाफ, शासकीय विभागीय स्टाफ एवं मातृशक्ति द्वारा भागीदारी की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ, अतिथियों द्वारा विधि-विधान से गौवर्धन की पूजा अर्चना की गई एवं गौमाता की पूजा अर्चना तिलक वंदना एवं फूल माला से कर गुड़ चना खिला कर की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संदीप जायसवाल विधायक मुड़वारा ,कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा अध्यक्ष जिला पंचायत कटनी, विशिष्ट अतिथि गण श्री दीपक सोनी टंडन जिला अध्यक्ष भाजपा, सुनील उपाध्याय , रणवीर कर्ण जिला , शिल्पा जैन , प्रमोद मिश्रा अनुविभागीय अधिकारी कटनी, विवेक गुप्ता डिप्टी कलेक्टर कटनी, साकेत जैन अध्यक्ष दयोदय गौशाला, प्रमोद जैन महामंत्री दयोदय गौशाला, संजय जैन अध्यक्ष जैन महापंचायत , डॉ आर.के. सिंह उपसंचालक पशु पालन ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम में भागीदारी की।

विभाग के सभी अधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा उपस्थित अतिथियों का तिलक लगाकर , माला एवं शाल श्रीफल से सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।

सम्मान -कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में कटनी जिला मुख्यालय में गौ सेवा एवं गौरक्षा के लिए समर्पित संस्था मां लक्ष्मी गौसेवा समिति के उत्कृष्ट गौरक्षकों सतीश सोनी अध्यक्ष एवं दीपक विश्वकर्मा, दयोदय गौशाला के अध्यक्ष श्री साकेत जैन, महामंत्री श्री प्रमोद जैन, कार्यकर्ता राजकुमार यादव ग्राम द्वारा, श्री संती लाल यादव ग्राम द्वारा, शासकीय गौशालाओं के स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष संगीता सिंह सांई गौशाला छहरी, गौरी बाई पटेल गोकुल गौशाला गैतरा , सुनीता कोरी गोदावरी गौशाला इमलिया, सुनीता बाई पटेल कृष्ण कुंज गौशाला पटवारा,सीमा खंगार कान्हा गौशाला कन्हवारा, विभागीय गौसेवकों में ज्ञानेंद्र यादव गाता खेड़ा , श्री संतलाल यादव सेमरा श्री दीपेंद्र गर्ग इमलिया, श्री मुन्ना लाल यादव चनेहटा एवं श्री सुशील मिश्रा निवार पहाड़ी को माला,शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर मुख्य अतिथि द्वारा उनकी उत्कृष्ट सेवा हेतु सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि विधायक संदीप जायसवाल द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि मुख्यमंत्री द्वारा गाय और गौवंश के महत्व को मध्यप्रदेश के घर -घर तक पंहुचाने हेतु इस कार्यक्रम को प्रत्येक विकासखण्ड में रखवाया है।गोवर्धन पूजा का पर्व धार्मिक महत्ता के साथ ही हमारी संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक भी है। गोवर्धन पूजा का आयोजन भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के सम्मान में किया जाता है, जो हमें सिखाता है कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और श्रद्धा होनी चाहिए।

श्री जायसवाल ने कहा कि गौ-वंश सम्पूर्ण मानव जाति के लिए पूज्यनीय है। यह पर्व भारतीय जनमानस को अपनी जड़ों से जोड़े रखता है और प्रकृति के प्रति सम्मान की भावना को प्रदर्शित करता है। यह हमारी संस्कृति और परंपरा के संवर्धन का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि

यह गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन की उनकी दूरदर्शी सोच का नतीजा है, उन्होंने यह भी कहा कि पशुपालकों के प्रत्येक पशु का रजिस्ट्रेशन किया जाये, ताकि गाय को ऐरा छोड़ने वाले गैरजिम्मेदार पशु पालकों पर कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। जिला अध्यक्ष श्री टंडन ने कहा कि गौमाता में 33 कोटि देवताओं का वास है उसको सुबह दो रोटी देकर हम इन देवताओं को भी अप्रत्यक्ष रूप से भोग लगाते हैं, इसे सभी लोग अपनी आदत बनाएं तो उत्तम होगा, साथ ही गायों को अपने घर पर रखकर उसके खान पान का ध्यान रखें तभी हमारी देशी गाय सुरक्षित हो सकती है।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मेहरा ने कहा कि हम सब को दूध दही घी जैसे अमृत तुल्य भोजन देने वाली गाय को ऐरा न छोड़ें। ये हमारी आर्थिक समृद्धि और प्रगति का प्रतीक है जहां गाय है वहां सुख है।
कार्यक्रम में दयोदय गौशाला के अनुराग जैन, मगन जैन , मिट्ठू लाल जैन, सतीश जैन, विनय जैन पूर्व एसडीएम, शैलेन्द्र जैन, अनूप जैन एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे। पशुपालन विभाग से श्री डॉ गायत्री राज , श्री ओम पी सोनी, एव्हीएफओ आर पी पांडे,राकेश कुशवाहा, अतुल भुजिया, विमला महंत, वीरेंद्र सिंह, सौरभ पांडेय , भूमिका उपाध्याय, रामजी, कृष्णा, रामदास, गौसेवक संकेत, अखिलेश, प्रदीप का विशेष सहयोग रहा।जनपद पंचायत कटनी से एसके खरे ए.ई. मुकेश चक्रवर्ती, अंजना शुक्ला, जन अभियान परिषद् विकास खंड कटनी, आनंद विभाग, दुग्ध संघ कटनी के अधिकारी गण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का क्रियान्वयन एवं संचालन, डॉ राजेश कुमार सोनी सिविल सर्जन वेटनरी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन एवं समापन प्रमोद जैन महामंत्री दयोदय द्वारा “जय गौमाता” के जयकारों के उद्घघोष के साथ किया गया।

हरिशंकर बेन

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*69 वे मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर कटनी नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों में किया गया दीप प्रज्वलन*

*69 वे मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर कटनी नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों में किया गया दीप प्रज्वलन*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d