• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

सिवनीमालवा में “कलेक्टर के फर्जी हस्ताक्षर/सील” से आदिवासियों की जमीन की बिक्री और नामांतरण,कलेक्टर सोनिया मीना नें दिये जांच के आदेश….

by Manish Gautam Chiefeditor
October 28, 2024
in नर्मदापुरम
0
सिवनीमालवा में “कलेक्टर के फर्जी हस्ताक्षर/सील” से आदिवासियों की जमीन की बिक्री और नामांतरण,कलेक्टर सोनिया मीना नें दिये जांच के आदेश….
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश शासन नें प्रदेश में आदिवासी वर्ग (अनुसूचित जनजाति) के भूमिस्वामियों की भूमि को गैर आदिवासियों के पक्ष में विक्रय के लिये मध्यप्रदेश भू राजस्व संहिता की धारा 165 में प्रावधान किये हैं, जिसके अंतर्गत आदिवासी भूमिस्वामी को अपनी भूमि गैर आदिवासी को बेचनें के लिये कलेक्टर से विधिवत अनुमति प्राप्त करना होती है, एवं कलेक्टर की अनुमति के आधार पर ही पंजीयक के द्वारा आदिवासी वर्ग के भूमिस्वामियों की भूमि को किसी गैर आदिवासी व्यक्ति के पक्ष में विक्रयपत्र का पंजीयन किया जाता है, परंतु तहसील सिवनी मालवा के ग्राम सीरूपुरा में तीन आदिवासी कृषकों की भूमि को गैर आदिवासियों के पक्ष में बिना कलेक्टर की अनुमति के विक्रय कर दिया गया। जिसका पंजीयन उप पंजीयक कार्यालय सिवनी मालवा में हुआ एवं तहसीलदार सिवनी मालवा के न्यायालय से भी क्रेताओं के पक्ष में नामांतरण भी कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि जिन दस्तावेजों के आधार पर भूमि के विक्रय का पंजीयन एवं नामांतरण हुआ है, वे पूर्णतः फर्जी एवं कूटरचित हैं, तथा फर्जी अनुमति पर कलेक्टर नर्मदापुरम के फर्जी हस्ताक्षर, फर्जी सील एवं अनुमति के प्रकरण क्रमांक एवं जावक क्रमांक भी फर्जी दर्शाये गये हैं। कलेक्टर नर्मदापुरम सुश्री सोनिया मीना के संज्ञान में आनें पर कलेक्टर द्वारा इस कूटरचित एवं फर्जी दस्तावेज तैयार करनें एवं उसके आधार पर भूमि के विक्रय एवं नामांतरण के लिये दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध विधिक आपराधिक कार्यवाही के लिये पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम को लिखा गया है तथा उप पंजीयक सिवनी मालवा को भी आपराधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। इस पूरे मामले में हल्का पटवारी नरेन्द्र सोलंकी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

उपरोक्त तीनों भूमियों का विवरण निम्नानुसार है –

1- भूमि स्वामी पुष्पेंद्र सिंह बडकुड पिता राजेन्द्र सिंह बडकुड निवासी रेल्वे गेट के पास बनापुरा की भूमि खसरा नंबर 12 रकबा 4.465 हैक्टर में से 2.235 हैक्टर जिसे श्रीमती प्रेरणा खण्डेलवाल पत्नि शिखर खण्डेलवाल निवासी जैन मंदिर के पास सिवनी मालवा द्वारा क्रय की जाकर नामांतरण कराया गया है।

2- भूमि स्वामी पुष्पेंद्र सिंह बडकुड पिता राजेन्द्र सिंह बडकुड निवासी रेल्वे गेट के पास बनापुरा की भूमि खसरा नंबर 12 रकबा 4.465 हैक्टर में से 2.230 हैक्टर जिसे श्रीमती सोनाली खण्डेलवाल पत्नि खंडेलवाल निवासी जैन मंदिर के पास सिवनी मालवा द्वारा कय की जाकर नामांतरण कराया गया है।

3- भूमि स्वामी श्रीमना बाई बडकुड पत्नि राजेन्द्र सिंह बडकुड निवासी रेल्वे गेट के पास बनापुरा की भूमि खसरा नंबर 38/2 रकबा 3.400 हैक्टर जिसे अनुराग जलखरे पिता नारायण प्रसाद जलखरे निवासी सुभाष वार्ड बनापुरा द्वारा क्रय की जाकर नामांतरणा कराया गया है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर एवं उनकी टीम ने क्रिकेट सट्टेबाजी में संलिप्त युवक को रंगे हाथों पकड़ा*

थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर एवं उनकी टीम ने क्रिकेट सट्टेबाजी में संलिप्त युवक को रंगे हाथों पकड़ा*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d