*पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा लगातार बढ़ रही जमीन संबंधी शिकायतों को देखते हुए शिकायतों के निराकरण हेतु अनु विभाग स्तर पर शिकायतों के निराकरण के लिए जमीन संबंधी जन शिकायत निराकरण शिविर का आयोजन करने हेतु निर्देशित किया गया था जिससे लोगों की समस्याओं को मौके पर ही सुना जाकर मौके पर ही तत्काल उसका निराकरण किया जा सके जिसके परिपालन में आज दिनांक 25.10.2024 को थाना बरही में*

पुलिस अधीक्षक महोदय अभिजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी महोदय पुलिस विजयराघवगढ के.पी. सिंह , थाना प्रभारी बरही शैलेंद्र सिंह यादव , चौकी प्रभारी खितौली के . के. पटेल,थाने का अन्य स्टाफ एवं राजस्व विभाग से तहसीलदार बरही नितिन पटेल , नायब तहसीलदार मनोज नामदेव की उपस्थिति में थाना बरही अनुभाग स्तर पर जमीन संबंधी जन शिकायत निराकरण शिविर का आयोजन किया गया जिसमे जमीन संबंधी जन शिकायत शिविर में लगभग 52 जमीन संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई जमीन संबंधी शिकायतो में कब्जा दिलाने , कब्जा हटाने ,रास्ता न देने ,दूसरे की जमीन पर कचरा गोबर डालने , पारिवारिक बंटवारा,फसल बोने काटने से सम्बन्धित शिकायतों को मौके पर ही सुना जाकर 38 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया एवं अन्य 14 शिकायतों को निराकरण द्वितीय पक्ष उपस्थित न होने या दोनों पक्ष के न सहमत होने एवं मान.न्यायालय में विचारण चलने के कारण शिकायतों कि निराकरण नहीं हो सका ।मोके पर वाउन्ड ओवर की कार्यवाही की जाकर शांति बनाए रखने हेतु भी समझाईश दी गई।इस तरह के शिविर का आयोजन थाना बरही एवं राजस्व विभाग द्वारा लगातार जारी रहेगा ।
सुरेश सेन की खास रिपोर्ट


