• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

अनियमिततायें पाये जाने पर दो दवा दुकानों के लाइसेंस निलंबित दो दवा विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी

by Manish Gautam Chiefeditor
October 24, 2024
in जबलपुर
0
अनियमिततायें पाये जाने पर दो दवा दुकानों के लाइसेंस निलंबित दो दवा विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

अनियमिततायें पाये जाने पर दो दवा दुकानों के लाइसेंस निलंबित
दो दवा विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी

खाद्य एवं औषधि औषधि प्रशासन विभाग के निरीक्षको द्वारा जबलपुर में औषधि दुकानों की लगातार जाँच की जा रही है। औषधि निरीक्षकों द्वारा निरीक्षण के दौरान संदेहास्पद दवाओं के नमूने लेकर जाँच के लिए भोपाल स्थित राज्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। इसी सिलसिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अनियमिततायें पाये जाने पर दो दवा दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। इनमें चेरीताल, जबलपुर स्थित मेसर्स रिलायंस रिटेल लिमिटेड के लायसेंस को तीन दिन के लिये तथा सरस्वती कॉलोनी चेरीताल स्थित श्री राम मेडिकोज के लाइसेंस को सात दिन के लिये निलंबित किया गया है।
औषधि निरीक्षक शरद जैन के मुताबिक विगत दिनों किये गये निरीक्षण के दौरान औषधि अनुज्ञप्तियां उपयुक्त स्थान पर प्रदर्शित नहीं करने, औषधियों के स्टॉक में अंतर होने एवं कुछ औषधियों के क्रय-विक्रय दस्तावेज का मिलान नहीं होने जैसी पाई गई अनियमितताओं के आधार पर चेरीताल स्थित रिलायंस रिटेल लिमिटेड को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। नोटिस का जबाब संतोषजनक नहीं पाये जाने पर इस फर्म का लायसेंस के तीन दिन के लिये निलंबित करने की कार्यवाही की गई है।
इसी प्रकार शिकायत के आधार पर की गई जाँच के दौरान श्री राम मेडिकोज में भी औषधि अनुज्ञप्तिया उपयुक्त स्थान पर प्रदर्शित नहीं पाई गई थी। इसी के साथ इस दवा दुकान पर निरीक्षण पुस्तिका एवं औषधियों के क्रय-विक्रय दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराये गये थे। अवसान तिथि बीत चुकी दवाओं का उचित स्थान पर संग्रहण भी यहां नहीं किया गया था। श्री राम मेडिकोज को भी इन अनियमितताओं के आधार पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था, जिसका जबाब संतोषजनक नहीं पाये जाने पर दवा लायसेंस सात दिन के निलंबित करने की कार्यवाही की गई।
औषधि निरीक्षक श्री जैन के मुताबिक लायसेंस निलंबन कर दिये जाने के बाद इन दवा दुकानों से औषधि के क्रय अथवा विक्रय को पूर्णतः अवैधानिक माना जायेगा और यदि ऐसा पाया जाता है तो उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी एवं फ लाइसेंस को निरस्त कर दिया जायेगा।
दो दवा दुकानों को नोटिस जारी :-
दो दवा दुकानों के लाइसेंस निलंबित करने के साथ ही औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी जबलपुर द्वारा अनियमिततायें पाये जाने पर दो दवा दुकानों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किये गये हैं। इन दवा दुकानों में सिहोरा स्थित मेसर्स आयुष्मान मेडिकल स्टोर्स एवं राइट टाउन जबलपुर स्थित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र शामिल है। औषधि निरीक्षक शरद जैन के अनुसार दोनों दवा विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस का जबाब तीन दिन के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं तथा तय समय पर जबाब नहीं मिलने अथवा संतोष जनक जबाब नहीं मिलने की स्थिति में उन्हें लायसेंस निलंबित करने और निरस्त करने की चेतावनी भी दी गई है।
औषधि निरीक्षक ने बताया कि मेसर्स आयुष्मान मेडिकल स्टोर्स सिहोरा के निरीक्षण के दौरान औषधियों का संग्रहण सही प्रकार से नहीं किया जा रहा था। दुकान में हो रहे सीपेज के कारण दवाओं की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती थी। इसी तारतम्य में फर्म को जबाब प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसी प्रकार राइट टाउन जबलपुर स्थित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र को निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों में फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में दवाओं का क्रय-विक्रय किये जाने, निरीक्षण पुस्तिका उपलब्ध नहीं होने तथा अवसान तिथि बीत चुकी दवाओं का उचित संग्रहण नहीं किये जाने जैसी कमियां पाई गईं थी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर ने किया शा.उ.मा. विद्यालय जमानी का आकस्मिक निरीक्षण,गणित एवं विज्ञान संकाय की महत्‍वपूर्ण पुस्‍तक की भेंट…

जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर ने किया शा.उ.मा. विद्यालय जमानी का आकस्मिक निरीक्षण,गणित एवं विज्ञान संकाय की महत्‍वपूर्ण पुस्‍तक की भेंट...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d