• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

जिला आबकारी अधिकारी, कार्यपालन यंत्री लोनिवि और सेतु निर्माण के उपयंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी

by Manish Gautam Chiefeditor
October 18, 2024
in कटनी
0
जिला आबकारी अधिकारी, कार्यपालन यंत्री लोनिवि और सेतु निर्माण के उपयंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने शुक्रवार को सीएम हेल्पलाइन की  शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए शिकायतों को फोर्स क्लोज करने वाले विभागों के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर श्री यादव ने विभागों की जिला अधिकारियों को हिदायत दी है कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का हर हाल में संतुष्टिपूर्ण निराकरण ही सुनिश्चित किया जाए।

            कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान पाया कि आबकारी विभाग और लोक निर्माण विभाग द्वारा सितंबर माह की सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को फोर्स क्लोज करने के मामले मे कलेक्टर श्री यादव ने जिला आबकारी अधिकारी आर.के.बघेल और कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग सुश्री शारदा सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। इसी प्रकार समीक्षा के दौरान लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण के उपयंत्री द्वय राहुल घटके एवं डेविड अंजनी की समीक्षा बैठक मे अनुपस्थिति के लिए भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री यादव ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान ग्रुप डी में जिन छह विभागों की  30 से ऊपर रैंकिंग है। उन सभी विभागों के सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निपटारे के प्रति लचर व सुस्त कार्यप्रणाली के लिए गहन असंतोष व्यक्त किया है। इनमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, सहकारिता विभाग, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास और सामाजिक न्याय विभाग शामिल है। इन सभी विभागों को हिदायत दी गई है कि वे लोक सेवा के जिला प्रबंधक दिनेश विश्वकर्मा के सत्त संपर्क में रहकर शनिवार और रविवार को शिकायतों के निपटारे के लिए सार्थक और प्रभावी पहल करें। लेकिन इसके बाद भी यदि इनके प्रकरणों के निपटारे के मामले में वांछित प्रगति नहीं होने पर उल्लेखित विभागों के अधिकारियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने की चेतावनी दी गई है।

कलेक्टर श्री यादव ने विभागों के जिला अधिकारियों द्वारा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को लेबल अधिकारियों द्वारा कार्यक्षेत्र से बाहर किये जानें के मामलो की समीक्षा में पाया गया कि कतिपय लेबल अधिकारियों द्वारा शिकायतों पर  बिना कोई कार्यवाही किये ही कार्यक्षेत्र से बाहर कर दिया जाता है। जबकि इस संबंध मे शासन के स्पष्ट निर्देश है कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को अनावश्यक कार्यक्षेत्र से बाहर किया जाना विलंब की श्रेणी मे माना जायेगा। साथ ही अनावश्यक कार्यक्षेत्र से बाहर किये जाने वाले विभाग के अधिकारी की जवाबदेही निर्धारित करते हुए शासन के निर्देशों के अनुरूप जांच कर कार्यवाही किये जाने के भी निर्देश है। इसलिए सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को अनावश्यक कार्यक्षेत्र के बाहर किये जाने की प्रवृत्ति पर लेबल अधिकारी रोक लगाएं।

कलेक्टर श्री यादव ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उनके द्वारा कार्यक्षेत्र से बाहर की गई शिकायतों का प्रति परीक्षण किया जाये और शिकायत किस विभाग एवं अधिकारी से संबंधित है उसका स्पष्ट उल्लेख किया जाए। साथ ही यदि संबंधित शिकायत जिस विभाग की है उससे संबंधित विभाग ने शिकायतों को कार्यक्षेत्र से बाहर किया है तो उस संबंध मे समय-सीमा बैठक में उपस्थित हो कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश कलेक्टर श्री यादव ने जिला अधिकारियों को दिए है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
खाद्य सुरक्षा विभाग की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही  नमकीन एवं मिठाई के लिए गए नमूने, दुकानों मे मिली गंदगी

खाद्य सुरक्षा विभाग की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही नमकीन एवं मिठाई के लिए गए नमूने, दुकानों मे मिली गंदगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d