• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, October 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने पत्रकारवार्ता कर लचर कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल,किसानों की समस्या न सरकार सुन रही,ना ही जनप्रतिनिधि : पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा

by Manish Gautam Chiefeditor
October 18, 2024
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। जिले में किसानों की गंभीर समस्याओं और डीएपी खाद संकट सहित लाचार कानून व्यवस्था को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा के नेतृत्व में मुखर हो गई है। शुक्रवार को पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा के निवास पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवकांत गुड्डन पांडे, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, पूर्व पार्षद अजय सैनी, सूरज तिवारी सहित अन्य कांग्रेसियों के साथ पत्रकारवार्ता कर किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए।इस दौरान प्रदेश सरकार सहित भाजपा के जनप्रतिनिधियों और प्रशासन पर सवाल उठाए। पत्रकारवार्ता में पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा ने कहा कि किसानों की समस्याओं पर ना तो सरकार ध्यान दे रही है, ना ही जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं और ना ही अधिकारी ध्यान दे रहे हैं। आज किसान रवि सीजन में बोहनी के लिए डीएपी खाद को लेकर परेशान हो रहा है। किसानों की सबसे पहली आवश्यकता रवि की बोहनी में चना और गेहूं की फसल के लिए डीएपी की जरूरत होती है। यह बात सरकार और कृषि विभाग बहुत अच्छे से जानता है। किसानों की समस्या पर जिले में राजनीतिक तंत्र बिल्कुल चुप है। जिले में भाजपा के चार विधायक और दो सांसद हैं। उसके बाद भाजपा के प्रदेश स्तर के बहुत से नेता है पर किसी को चिंता नहीं है कि जिले में डीएपी आना चाहिए अथवा नहीं? अगले महीने की 1 तारीख से नहरों में पानी दिया जाएगा परंतु नहरों की सफाई तक नहीं हो सकी है। अमानत बीज एवं दवा पर नियंत्रण समाप्त हो चुका है। ऐसे मामले जिला प्रशासन तक भी पहुंच रहे हैं परंतु उन पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही। मूंग खरीदी का भुगतान बकाया है और लाचार कानून व्यवस्था की तो बात ही क्या कहें?अवैध शराब, जुआ ,सट्टा और सूदखोरी पर पुलिस का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। जल्द जिला कांग्रेस कमेटी पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग करेगी। जिला कांग्रेस कमेटी शिवाकांत गुड्डन पांडे ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल हो गई है।

किसान सबसे ज्यादा परेशान है। पिछले दिनों इटारसी मंडी में पुलिस ने डीएपी खाद के लिए लाइन में खड़े किसानों पर लाठीचार्ज किया। अवैध शराब का कारोबार हो रहा है। महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं जबलपुर में एक रेप के आरोपी ने मां बेटी को ही मार डाला। जल्द ही कांग्रेस संगठन सभी विषयों को लेकर ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग भी करेगी। नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने भाजपा के सदस्यता अभियान पर सवाल खड़े किए।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

किसानों को डीएपी खाद की उपलब्धता कराना सरकार की जवाबदारी : क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन,किसान संगठन ने पत्रकारवार्ता में डीएपी खाद आपूर्ति सहित गंभीर विषयों पर रखी बात... 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.