कन्नौज ब्यूरो दर्शन राजपूत की रिपोर्ट
थाना ए.एच.टी.यू. पुलिस द्वारा बाल श्रम, भिक्षावृत,नशा मुक्त अभियान के तहत 05 बच्चों को कराया श्रम मुक्त।
आज दिनाँक 16/10/2024 को शासन द्वारा चलाये जा रहे बाल श्रम, भिक्षावृत,नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कन्नौज अमित कुमार आनंद एवं अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी ए.एच.टी.यू. कन्नौज अजय कुमार के कुशल निर्देशन में ए.एच.टी.यू. प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र सिंह मय हमराह काo हिमेश रावत तथा नवनीत कुमार श्रीवास्तव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी कन्नौज, श्रम विभाग कन्नौज, द्वारा कस्बा कोतवाली कन्नौज में रेलवे-स्टेशन,बस स्टैण्ड, हाईवे पर होटल, ढाबो व मैडिकल स्टोर, मन्दिर आदि स्थानों पर बालश्रम रोकथाम, भिक्षावृत एवंम नशा मुक्त व मिशन शक्ति -5.0 जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत भिन्न-भिन्न दुकानों के सेवयोजकों को बालश्रम अधिनियम के बारे में बताया गया एवं सघन चैकिंग अभियान के दौरान 05 बच्चे को श्रम मुक्त कराया गया और लोगो को बाल श्रम एंव भिक्षावृत रोकने हेतु जानकारी देते हुए जागरुक किया गया ।


