रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। राज्यसभा सांसद माया नारोलिया के आतिथ्य में रामकृष्ण नगर बंगाली कॉलोनी में दुर्गा पूजा समापन के अवसर पर सिंदूर खेला का पर्व रविवार 13 अक्टूबर को आयोजन किया गया। दुर्गा विसर्जन के दिन आरती के साथ सिंदूर खेला की शुरुआत होती है। इसके बाद लोग मां दुर्गा को भोग अर्पित करते हैं और लोगों में प्रसाद का वितरण किया जाता है। मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने एक शीशा रखा जाता है, जिसमें माता के चरणों के दर्शन होते हैं। मान्यता है कि इसमें घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। इसके बाद सिंदूर खेला शुरू होता है। मां रानी के पंडालों में मौजूद लोग एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हैं। इसके साथ ही इस रस्म की शुरुआत होती है। इस रस्म के दौरान महिलाएं एक दूसरे को सिंदूर लगाती हैं और धूमधाम से दुर्गा पूजा का समापन करती हैं। इसी परंपरा को सिंदूर खेला के नाम से जाना जाता शुभकामनाएं देती हैं। इसके बाद दुर्गा विसर्जन किया जाता है। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के विशेष सदस्यता अभियान में नर्मदापुरम के वार्ड 20 की बंगाली कॉलोनी क्षेत्र मे जाकर महिला बहनो को सदस्यता दिलाकर महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, पार्षद प्रेमा पांडे, आयोजक प्रणेश्वर शाह, चंदन शाह, शुक्ला, दुर्गेश परमार एवं सैकडो की संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही । कार्यक्रम की उक्त जानकारी दुर्गेश परमार द्वारा दी गई।