• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, March 14, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

नवरात्रि एवं दशहरा चल समारोह के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था हेतु कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं नोडल अधिकारी नियुक्त कटाएघाट मसुरहाघाट एवं अमीरगंज तालाब मे प्रतिमाओं का विसर्जन प्रतिबंधित

by Manish Gautam Chiefeditor
October 10, 2024
in कटनी
0
नवरात्रि एवं दशहरा चल समारोह के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था हेतु कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं नोडल अधिकारी नियुक्त  कटाएघाट मसुरहाघाट एवं अमीरगंज तालाब मे प्रतिमाओं का विसर्जन प्रतिबंधित
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

नवरात्रि एवं दशहरा चल समारोह के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने की दृष्टि से अपर जिला मजिस्ट्रेट साधना परस्ते ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया है। इस संबंध में जारी ड्यूटी आदेशानुसार सम्पूर्ण व्यवस्था का प्रभारी उप खण्ड मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार मिश्रा को बनाया गया है।

            जवारा विसर्जन 11 अक्टूबर को एवं 12 व 13 अक्टूबर को कटनी में चल समारोह, रावण दहन तथा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के साथ ही 13 अक्टूबर को माधव नगर दशहरा चल समारोह में कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों एवं अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जारी ड्यूटी आदेश के तहत 11 अक्टूबर को जवारा विसर्जन के दिन तहसीलदार कटनी वी.के.मिश्रा एवं नायब तहसीलदार बड़वारा इसरार खान को जालपा देवी से विसर्जन स्थल मोहन घाट क्षेत्र में तैनात किया गया है।

साथ ही नायब तहसीलदार मुड़वारा -2 शिव भूषण सिंह व खगेश भलावी को मंधई मंदिर से जालपा देवी मंदिर होकर विसर्जन स्थल मसुरहा घाट एंव मोहन घाट तक तैनात किया गया है।

दशहरा चल समारोह

            जारी आदेश के मुताबिक 12 अक्टूबर को आयोजित होने वाले कटनी के दशहरा चल समारोह एवं रावण दहन के लिये कमानिया गेट से सुभाष चौक एवं चल समारोह के साथ-साथ समापन तक सभी कार्यक्रमों में तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट वी.के.मिश्रा एवं नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट आकाश दीप नामदेव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुभाष चौक, शेर चौक से आजाद चौक एवं जुलूस के साथ-साथ समापन तक नायब तहसीलदार अतुलेश सिंह तथा रावण दहन स्थल चौपाटी चिकित्सालय के पास तहसीलदार अजीत तिवारी  और रावण दहन गोल बाजार रामलीला मैदान हेतु नायब तहसीलदार शिवभूषण सिंह मौजूद रहेंगे।

विसर्जन स्थल

            प्रतिमा विसर्जन 12 एवं 13 अक्टूबर के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के तौर पर तहसीलदार कटनी शहरी बी.के.मिश्रा और अधीक्षक भू – अभिलेख विवेक मुले गाटर घाट और मोहन घाट विसर्जन कुंड में सेवाएं देंगे। इसी प्रकार पीरबाबा निवार नदी हनुमान घाट विसर्जन कुंड के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के तौर पर अजीत तिवारी तहसीलदार कटनी ग्रामीण और हर्षवर्धन रामटेके सहायक अधीक्षक भू- अभिलेख की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर तालाब के पास विसर्जन कुंड के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के रूप मे तहसीलदार नजूल नेहा जैन और सहायक अधीक्षक भू- अभिलेख अमृता गर्ग तथा बाबा घाट विसर्जन कुंड के लिए नायब तहसीलदार शिवभूषण सिंह एवं माई नदी विसर्जन कुंड स्थल के लिए आकाशदीप नामदेव अतिरिक्त तहसीलदार को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है।

            जबकि सिमरार नदी रपटा जुहला विसर्जन कुंड के लिए नायब तहसीलदार अतुलेश सिंह और छपरवाह घाट एवं बिलगवां घाट विसर्जन कुंड के लिए अधीक्षक भू- अभिलेख राकेश कुमार को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट का दायित्व सौंपा गया है।

माधव नगर दशहरा चल समारोह

माधव नगर दशहरा चल समारोह रविवार 13 अक्टूबर को भी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है जारी आदेश के मुताबिक जुलूस के साथ- साथ समापन विसर्जन स्थल दुगाडी नाला के लिए आकाशदीप नामदेव और इसरार खान तथा जुलूस के साथ -साथ समापन तक विसर्जन स्थल पीर बाबा के लिए अतुलेश सिंह और खगेश भलावी नायब तहसीलदार को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट का दायित्व सौंपा गया है।

यहां प्रतिमा विसर्जन प्रतिबंधित

             जारी आदेश के मुताबिक कटाए घाट, मसुरहा घाट एवं अमीर गंज तालाब में प्रतिमा विसर्जन प्रतिबंधित रहेगा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
दीपवली पर्व पर पटाखा दुकानों के लिए अस्थायी अनुज्ञप्तियां ऑनलाइन स्वीकार होंगी  अपर जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किया आदेश

दीपवली पर्व पर पटाखा दुकानों के लिए अस्थायी अनुज्ञप्तियां ऑनलाइन स्वीकार होंगी अपर जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किया आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d