रिपोर्टर : हेमंत सिंह
कटनी : कोतवाली पुलिस की सक्रियता रंग लाई……
माँ जालपा मंदिर धाम से गुम हुए 3 मासूमों के परिजनों की तलाश कर सुरक्षित कोतवाली पुलिस ने मिलवाया………
कटनी कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा के निर्दशन पर नवरात्र के पावन पर्व पर जनहित सुरक्षा के लिए जगह जगह पर तैनात कोतवाली पुलिस बल, कोतवाली थाने में पदस्थ स्टाफ हरिओम सिंह, *NRS* विशाल रजक, लुतेश प्रजापति, अनुराग सोनकर द्वारा बताया गया कि कटनी आज दिनांक 10 अक्टूबर की सुबह कटनी जिले की प्रसिद्ध माँ जालपा मंदिर धाम में जहाँ माता रानी के दर्शन करने श्रद्धांलुओं की भीड़ में तीन मासूम जो अंशिका भूमिया पिता छोटेलाल भूमिया कैलवारा खुर्द निवासी उम्र 5 वर्ष और चंचल गुप्ता पिता विवेक गुप्ता उम्र 9 वर्ष खिरहनी निवासी और तीसरा बच्चा शिवाय गर्ग पिता विनायक गर्ग उम्र 4 वर्ष जालपा वार्ड निवासी खिरहनी निवासी जालपा मंदिर धाम में माता रानी के दर्शन करने पहुचे श्रद्धांलुओं की भीड़ में गुम हो गए थे कोतवाली पुलिस की सक्रियता से गुम हुए 3 मासूमों के परिजनों की तलाश कर सुरक्षित सौपा गया।


