• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, November 2, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

हाई स्कूल पढ़ाने वाले शिक्षकों का प्रशिक्षण प्रारंभ,बेस्ट ऑफ फाइव पद्धति हुई समाप्त ….

by Manish Gautam Chiefeditor
October 9, 2024
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदा पुरम। लोक शिक्षण संचालनालय एवं शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष बेस्ट फाइव पद्धति समाप्त हो गई है तथा अब सभी विद्यार्थियों को सभी विषयों में पास होना आवश्यक होगा । शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए हाई स्कूल अंग्रेजी के शिक्षकों के प्रशिक्षण का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के तत्वाधान में शासकीय एस एन जी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दिनांक 09 अक्टूबर 2024 को किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य अंग्रेजी विषय में माध्यमिक शिक्षकों को आने वाली भाषा संबंधी समस्याओं को बच्चों को आसान एवम् सरल विधियों से सिखाने हेतु प्रशिक्षित करने के साथ साथ शिक्षकों का उन्मुखीकरण करना था। इस प्रशिक्षण में नर्मदापुरम के सभी विकासखंड से आए अंग्रेजी के 113 प्रतिभागी शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए। यह प्रशिक्षण अंग्रेजी के मास्टर ट्रेनर किशोर काटकर एवम श्रीमती वैशाली सोनी द्वारा विभिन्न सत्रों में दिया गया। प्रशिक्षण में अंग्रेजी भाषा की त्रैमासिक मासिक परीक्षा संबंधी बच्चों की तैयारी में आने वाली विभिन्न समस्याओं का समाधान किया गया । इस तरह के एक दिवसीय शैक्षणिक गुणवत्ता प्रशिक्षण आगामी 3 माह तक आयोजित किए जायेंगे । इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जिला सहायक परियोजना अधिकारी राजेश गुप्ता, ए पी सी विनोद तिवारी एवम जिला आई टी सेल समन्वयक सुनील सायलवार, एवं सभी हाई स्कूल में अंग्रेजी पढाने वाले शिक्षक उपस्थित थे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

*चौकी सिलौडी थाना ढीमरखेडा द्वारा 12 घण्टे के अंदर चोरी का खुलासा**

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.