• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, September 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी ढीमरखेड़ा

गुरु आज्ञा पर श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष माता जानकी ने पहनाई वरमाला उमरियापान के कटरा बाजार में चल रही रामलीला, बड़ी संख्या में पहुँच रहे दर्शक

by Manish Gautam Chiefeditor
October 6, 2024
in ढीमरखेड़ा
0
गुरु आज्ञा पर श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष माता जानकी ने पहनाई वरमाला  उमरियापान के कटरा बाजार में चल रही रामलीला, बड़ी संख्या में पहुँच रहे दर्शक
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

उमरियापान:- शारदेय नवरात्र पर्व पर उमरियापान के कटरा बाजार में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।बीते दिवस रामलीला में रामलीला मंडली के कलाकारों के द्वारा धनुष यज्ञ सहित अन्य लीलाओं का मंचन किया गया।

धनुष यज्ञ की लीला देखने के लिए बड़ी संख्या में नगर एवं दूरदराज के गांव से भारी संख्या में जनसमूह एकत्रित हुआ।कटरा बाजार रामलीला मंच में धनुष यज्ञ की लीला देखकर दर्शक रोमांचित एवं भाव विभोर हो गये।सीता स्वयंवर के बाद जब भगवान श्रीराम ने जनक जननी मां सीता को वरमाला पहनाने के लिए भगवान शिव का धनुष उठाकर उसको तोड़ा तो मिथिला नरेश राजा जनक का मनोरथ पूर्ण होने पर पूरा मैदान जय श्री राम के जयघोष से गुंजायमान हो गया। भगवान शिव का धनुष टूटने पर क्रोधित परशुराम राजा जनक के दरबार में अपना फरसा उठाये पहुंचे तो लक्ष्मण के कटु वचनों ने उनके क्रोध की ज्वाला को और भड़काया।राजा जनक के आदेश पर सीता स्वयंवर शुरू हुआ, जब देश विदेश के सभी सूरवीर राजा धनुष को हिला भी नहीं सके, तो राजा जनक दुखी हो गए। उन्होंने कहा कि पृथ्वी वीरों से खाली है, यह सुन लक्ष्मण क्रोधित हो गए। फिर गुरु विश्वामित्र के आदेश पर भगवान श्रीराम ने शिव धनुष को एक ही झटके में तोड़ दिया। धनुष टूटने के पश्चात जानकी ने श्रीराम को वरमाला पहनाई।धनुष यज्ञ लीला में सभी कलाकारों ने अदभुत अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन कर इस लीला का सजीव चित्रण दर्शकों के सम्मुख करते हुए उनको मंत्रमुग्ध कर दिया।रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के अलावा आसपास के लोग भी पहुँचे।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया ढीमरखेडा कटनी

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ रतलाम ने स्थापना दिवस मनाया*

*म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ रतलाम ने स्थापना दिवस मनाया*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.