• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

दशहरा चल समारोहों में श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई असुविधा – महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’* *24 घंटे के अंदर शहर के सभी प्रमुख मार्गो के साथ-साथ दशहरा चल समारोंह मार्गो की मरम्मत कराने की शुरूआत करने महापौर ने अधिकारियों को दी हिदायत*

by Manish Gautam Chiefeditor
October 5, 2024
in जबलपुर
0
दशहरा चल समारोहों में श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई असुविधा – महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’*  *24 घंटे के अंदर शहर के सभी प्रमुख मार्गो के साथ-साथ दशहरा चल समारोंह मार्गो की मरम्मत कराने की शुरूआत करने महापौर ने अधिकारियों को दी हिदायत*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*आज से लगभग 3 करोड़ रूपये की लागत से ताबड़तोड़ सड़कों की मरम्मत का काम होगा प्रारंभ – महापौर*

*विसर्जन कुण्डों पर भी व्यवस्थाएॅं होगी चाकचौबंद – महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’*

*दशहरा चल समारोहों को ध्यान में रखते हुए महापौर ने शहर के सभी प्रमुख सड़कों के साथ जुलूस मार्गो का किया अधिकारियों के साथ निरीक्षण*

*महापौर श्री अन्नू ने शहर के सम्माननीय नागरिकों और श्रद्धालुओं को नवरात्र पर्व की दी शुभकामनाएॅं : निगम की व्यवस्था में सहयोग प्रदान करने भी की अपील*

जबलपुर। दशहरा एवं दीपावली पर्वो के दौरान तथा विसर्जन के समय शहर के नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की आवागमन करने में असुविधा न हो इसके लिए महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने आज शहर की प्रमुख सड़कों के साथ-साथ जुलूस मार्गो का लोकनिर्माण विभाग के प्रभारी एम.आई.सी. सदस्य विवेकराम सोनकर, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र मिश्रा, सहायक यंत्री राजेश गोस्वामी, वीरेन्द्र पाण्डे, अंजलि सिंह चौहान एवं मुख्य स्वच्छता निरीक्षक संदीप पटैल के साथ निरीक्षण किया और अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर दशहरा चल समारोहों के मार्गो की मरम्मत युद्ध स्तर पर कराने की शुरूआत करने की हिदायत दी।
निरीक्षण के अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने बताया कि लगभग 3 करोड़ रूपये की लागत से शहर के सभी प्रमुख सड़कों एवं दशहरा चल समारोहों के मार्गो को गड्ढा मुक्त करने की योजना पर काम प्रारंभ कर दिया गया है। दशहरा चल समारोह के पूर्व सभी जुलूस मार्गो, विसर्जन कुण्ड के आस पास तथा पहुॅंच मार्गो की बेहतर ढंग से मरम्मत कराकर गड्ढा मुक्त किया जायेगा।
महापौर ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि उपरोक्त कार्य प्राथमिकता और प्रमुखता के आधार पर प्रारंभ कराएॅं। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि चाहे वो गारंटी पीरियड की सडकें हों या कायाकल्प योजना तथा मुख्यमंत्री अद्योसंरचना विकास कार्यो के तहत् हो, सभी सड़कों की मरम्मत प्रारंभ कराया जाये।
महापौर श्री अन्नू ने कहा कि सभी सड़कों की मरम्मत दशहरा चल समारोह के पूर्व कराकर गड्ढा मुक्त करें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि दशहरा चल समारोहों के साथ-साथ शहर के सभी विसर्जन कुण्डों तथा उसके आस पास के पहुॅंच मार्गो की भी मरम्मत कराई जाये तथा अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएॅं भी अपने अपने विभाग से संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें। उक्त कार्यो में कोई भी अधिकारी कर्मचारी लापरवाही न बरतें अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहें।

*महापौर श्री अन्नू ने शहर के सम्माननीय नागरिकों और श्रद्धालुओं को नवरात्र पर्व की दी शुभकामनाएॅं : निगम की व्यवस्था में सहयोग प्रदान करने भी की अपील*

महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने नवरात्रि पर्व की सभी सम्माननीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को शुभकामनाएॅं देते हुए अनुरोध किया है कि पर्व के दौरान सभी लोग नगर निगम की व्यवस्थाओं में सहयोग करें। उन्होंने कहा है कि मॉं दुर्गा के पंडाल में बिजली कनेक्शन लेकर ही विद्युत साज-सज्जा करें, पंडाल के बाहर गंदगी न फैलाएॅं, स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखें, भंडारे के दौरान यातायात बाधित न हो इसका कृपया ध्यान रखें, भंडारे में प्रसाद वितरण प्लास्टिक के दोने का उपयोग नहीं करें, पत्तल के दोने में ही प्रसाद वितरण करायें, पंडाल के भीतर या आस-पास कोई भी ज्वलनशील पदार्थ का इस्तेमाल न करें तथा सुरक्षा व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखें, भंडारे अथवा पूजन-आरती के दौरान सौहादर्यपूर्ण वातावरण बनाये रखें, कचरा अथवा पत्तल के दोने रखने डस्टबिन का प्रयोग अवश्य करें, साउंड भी विधिवत अनुमति लेकर ही बजाएॅं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मुख्यमंत्री श्री यादव ने कटनी जिले के 2 लाख 46 हजार से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में अंतरित किया 30.4 करोड़ रुपए से अधिक की राशि  सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के एक लाख से अधिक हितग्राहियों को 6.16 करोड़ रुपए से अधिक की पेंशन राशि का किया अंतरण.   प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के हितग्राहियों को मिली 10.79 करोड़ रुपए की सब्सिडी,सिंगल क्लिक से पहुंची खाते में

मुख्यमंत्री श्री यादव ने कटनी जिले के 2 लाख 46 हजार से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में अंतरित किया 30.4 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के एक लाख से अधिक हितग्राहियों को 6.16 करोड़ रुपए से अधिक की पेंशन राशि का किया अंतरण. प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के हितग्राहियों को मिली 10.79 करोड़ रुपए की सब्सिडी,सिंगल क्लिक से पहुंची खाते में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d