• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, November 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*विशेष जागरूकता अभियान ‘मैं हूँ अभिमन्यु’ के तहत उत्कृष्ट विद्यालय, कटनी में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

by Manish Gautam Chiefeditor
October 4, 2024
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

पुलिस अधीक्षक  अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक (अजाक)  प्रभात शुक्ला के मार्गदर्शन में शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल, माधवनगर, कटनी में विशेष जागरूकता अभियान “मैं हूं अभिमन्यु” के तहत एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों, घरेलू हिंसा की रोकथाम, और समाज में सुरक्षित वातावरण का निर्माण करना है।

कार्यक्रम का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात शुक्ला ने किया, जिसमें थाना प्रभारी माधवनगर अनूप सिंह, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक रश्मि सोनकर, रंगनाथ नगर थाना प्रभारी उप निरीक्षक नवीन नामदेव, चौकी प्रभारी बस स्टैंड श्री अंकित मिश्रा, एवं उप निरीक्षक प्रतिक्षा चंदेल की उपस्थिति में स्थानीय नागरिकों को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर ‘मैं हूँ अभिमन्यु’ संदेश के माध्यम से पुरुषों को समाज में व्याप्त नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा और लिंगभेद जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक किया गया। साथ ही, साइबर सुरक्षा और महिलाओं के सम्मान एवं समानता के महत्व पर भी बल दिया गया।

पुलिस की ओर से साइबर अपराध, महिला संबंधी अपराध, और मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से महिलाओं और बच्चों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे डायल 100, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, और महिला हेल्पलाइन 1090 के बारे में जानकारी दी गई, जिससे विपरीत परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्राप्त हो सके। बच्चों को ‘गुड टच-बैड टच’ के विषय पर भी जागरूक किया गया।

*इस जागरूकता कार्यक्रम में* थाना प्रभारी अनूप सिंह थाना माधवनगर, उप निरीक्षक रश्मि सोनकर (महिला थाना प्रभारी), उप निरीक्षक नवीन नामदेव (थाना प्रभारी रंगनाथ नगर), चौकी प्रभारी अंकित मिश्रा (चौकी प्रभारी बस स्टैंड), उप निरीक्षक प्रतिक्षा चंदेल, प्रधान आरक्षक भुवनेश्वर बागरी, आरक्षक चालक ओम शिव तिवारी, महिला थाना स्टाफ की मआर. प्रीति सिंह, मआर. मनीषा पांडेय, मआर. नम्रता खरे, आर. कोमल चौधरी के साथ विद्यालय के छात्र-छात्राएं, अध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241004-WA0144.mp4

इस विशेष जागरूकता अभियान का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना और उनके अधिकारों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

नाबालिग पीडिता के साथ छेडछाड करने वाले 3 आरोपीगण को 3,3 वर्ष की सजा एवं कुूल 6000 रूपए अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.