• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश विदिशा

वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्यावरण विद् स्व अनिल यादव दाऊ की पुण्य स्मृति में श्मशान में सफाई करने पहुंचे अनिल दाऊ फाउंडेशन के सदस्यगण

by Manish Gautam Chiefeditor
October 4, 2024
in विदिशा
0
वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्यावरण विद् स्व अनिल यादव दाऊ की पुण्य स्मृति में श्मशान में सफाई करने पहुंचे अनिल दाऊ फाउंडेशन के सदस्यगण
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

विदिशा जिला ब्यूरो मुकेश चतुर्वेदी (मस्ताना)

दीपक और मोमबत्ती जलाकर दी पितरों को श्रद्धांजलि

गंजबासौदा। नगर के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्यावरणविद स्वर्गीय श्री अनिल यादव की चौथी पुण्यतिथि के मौके पर अनिल दाऊ फाउंडेशन के सदस्यों ने पाराशरी नदी तट स्थित श्मशान घाट पहुंचकर साफ सफाई एवम रंगाई पुताई की। पूरे शमशान घाट को पानी से धोया गया और वहां से निकले कचरे को ट्रॉलियों में भरवाकर ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचाया गया। अंत में सभी ने दीपक और मोमबत्ती जलाकर अपने-अपने पितरों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
हर साल की तरह इस बार भी अनिल दाऊ फाउंडेशन के सदस्य प्रातः 8:00 बजे शमशान घाट पहुंचे जहां सभी ने स्वच्छता की अलख जगाते हुए अपने-अपने हाथों में झाड़ू थामी। करीब 4 घंटे तक पूरे परिसर को झाड़ू लगाकर एवं पानी डालकर साफ किया गया। साथ ही शमशान घाट की रंगाई पुताई भी की गई।
नवरात्रि के पावन मौके पर चलाए गए सफाई अभियान के इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए सदस्यों ने फायर ब्रिगेड की मदद से शीतला माता मंदिर से पाराशरी पुल तक का रास्ता धोया। ताकि सुबह-सुबह माता रानी को जल चढ़ाने जाने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं साफ रास्ता उपलब्ध हो।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी कांतिभाई शाह ने

कहा कि अनिल भाई ने सालों पहले जो अलख जगाई थी आज उनके परिचित एवं परिजन उसका अनुसरण कर रहे हैं। एक और जहां श्मशान घाट में जाने से आदमी डरता है वही अनिल भाई की प्रेरणा से हर साल सदस्य गण श्मशान घाट की साफ सफाई करके समाज को एक नया संदेश देते हैं। जो सभी के लिए प्रेरणादायक है।

पंचतत्व संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह दांगी ने

कहा कि आज भाई साहब हम सबके बीच में नहीं है लेकिन उनका आशीर्वाद सदैव हमारे ऊपर बना है। पर्यावरण, पशु पक्षी, जल, जंगल, जमीन या फिर शोषितों वंचितों के लिए उन्होंने हमेशा आवाज उठाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने एक अलग ही मुकाम हासिल किया। उनकी सब प्रेरणा से हम उनके कामों को आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि अनिल यादव ने

कहा कि उनके द्वारा बताई गई हर एक सीख, प्रेरणा को हमारे परिवार ने अपने जीवन में उतार लिया है। हम नगर का तो संपूर्ण विकास कर ही रहे हैं साथ ही हर एक क्षेत्र में मदद के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नापा में सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र यादव, विश्व हिंदू समिति अध्यक्ष राजेश तिवारी, मनोज यादव, प्रमोद राजपूत मंकू जी सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्यावरण विद स्वर्गीय श्री अनिल यादव को याद किया और उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर राकेश सिंह जादौन, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश तिवारी, पूर्व जनपद अध्यक्ष अंजलि मनोज यादव, पार्षद नारायण सोनी, संजय भावसार, पूर्व पार्षद योगेंद्र समैया पप्पू भैया, राजेंद्र व्यास, लक्ष्मीकांत शर्मा, राकेश खंडेलवाल, , सरिता रघुवंशी, जयंती सहित अनिल दाऊ फाउंडेशन के सदस्य गण एवं नगर पालिका कर्मचारी मौजूद थे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
तहसीलदार की विदाई समारोह में बालाओं से लगवाए ठुमके, खुद भी झूमे कर्मचारी देखिऐ वायरल  VIDEO

तहसीलदार की विदाई समारोह में बालाओं से लगवाए ठुमके, खुद भी झूमे कर्मचारी देखिऐ वायरल VIDEO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d