रिपोर्टर : हेमंत सिंह
कटनी : न्यू कटनी जंक्शन एसकेपी कॉलोनी रेल आवासो में पिछले 15 दिनों में लगभग दर्जन भर चोरियो का सिलसिला जारी जिसमें चोरियों में चोरों के द्वारा इतने बुलंद हौसले हैं कि जिस घर में चोरी करते हैं उसी में खाना बनाकर खाकर लूटपाट कर चोरी को अंजाम देते हैं। इसी तरह विगत दिनों लगभग दर्जन भर वारदातों को अंजाम दे चुके हैं जिनकी रिपोर्ट राजकीय रेल पुलिस में थाना कटनी में दर्ज करवाई की गई किंतु जीआरपी पुलिस को आज तक एक भी चोरी का ना तो कोई सुराग मिला ना ही कोई अपराधी पकड़ा । जिसके कारण बेधड़क धड़ले से दिन-रात चोरियां बढ़ रही है जिससे रेल कर्मचारियों में काफी दहशत का माहौल है रेल कर्मचारियों से प्राप्त शिकायत पर रेल कर्मचारी यूनियनों ने स्थानीय रेल अधिकारी क्षेत्रीय रेल प्रबंधक महोदय को ज्ञापन सोपा फिर भी उसका भी कोई असर नहीं दिखा पूरा जिला पुलिस प्रशासन इन चोरियो पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। यह कहना बिल्कुल भी उचित ही होगा कि यह चोरियां पुलिस प्रशासन के नाक के नीचे उनके संरक्षण में हो रही है तो कोई अतिशय नहीं होगा। इस कारण कोई भी रेल कर्मचारी नाइट ड्यूटी करने में असुरक्षित महसूस कर रहा है क्योंकि अक्सर देखा जा रहा है जो कर्मचारी नाइट ड्यूटी करते हैं अकेले रहते हैं उनके आवासों में चोरों द्वारा इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया जाता है। इन चोरिया के सिलसिले में रोकथाम के लिये स्थानी विधायक श्री संदीप जयसवाल जी को भी इस समस्या से अवगत कराया था जिस पर उनके द्वारा जिला पुलिस प्रशासन द्वारा को पत्र लिख कर इस पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही गयी किंतु इन चोरों एवं चोरी की वारदातों पर कोई असर नहीं हुआ है पूरे एन .के .जे . परिक्षेत्र में 5000 रैलवे आवासों में रहने वाले रेल कर्मचारी उनके परिवारों में भारी भय का माहौल है। चोरियो से हो रहे जान माल के नुकसान से भारी रोस व्याप्त है।
स्थानीय लोगो के द्वारा अभी तक चोरी की 10 FIR दर्ज करवाई गईं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गईं देखिये FIR की कॉपी और चोरो के द्वारा की गईं चोरी की तस्वीर चोरो के हौसले बुलंद


