कटनी। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत महापौर प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक एवं आयुक्त शिशिर गेमावत के निर्देशन में कटनी नगर निगम द्वारा युवाओं एवं छात्र-छात्राओं को स्वच्छ भारत मिशन से जोड़े जाने हेतु दिनांक 28 सितंबर को चड्ढा कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड आर्ट के विद्यार्थियों को कचरा प्रसंस्करण प्लांट पर एक्सपोजर विजिट कराई गई इस एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को कचरा प्रबंधन से अवगत करवाना एवं स्वच्छता के प्रति जानकारी देना था, उक्त विजिट के दौरान छात्र-छात्राओं ने अमीरगंज स्थित एमएसडब्ल्यू प्लांट पर कचरा प्रबंधन के विषय में जाना एवं कचरा प्रबंधन किस तरह से कार्य करता है इसकी पूरी जानकारी ली चड्ढा कॉलेज के शिक्षकगण भी इस दौरान छात्र-छात्राओं के साथ प्लांट पर विजिट मेँ उपस्थित रहें, उन्होंने इस विजिट के लिए नगर निगम को धन्यवाद देते हुए कचरा प्रबंधन से अवगत कराने हेतु कटनी नगर निगम के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान नगर निगम की स्वच्छता ब्रांड अम्बेसडर निशा तिवारी, सहयोगी संस्था ओम साइन विजन के प्रोजेक्ट मैनेजर जीतेन्द्र जाटव, चड्ढा कॉलेज के शिक्षक डॉ आर एस परिहार, डॉ शैलेंद्र वर्मा, समीप श्रीवास्तव, प्रियंका गुप्ता, टीम लीडर सुरेन्द्र पाण्डेय, सुपरवाइजर धनराज विश्वकर्मा एवं संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे। इस एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य छात्रों को कचरा प्रसंसकरण प्लांट की कार्यप्रणाली और इसके लाभों के बारे में जानकारी देना था। छात्रों ने प्लांट का अवलोकन किया और विशेषज्ञों से सवाल पूछे।


