• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, September 8, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश इन्दौर

छात्रावासों का किया गया आकस्मिक निरीक्षण। सुविधाओं, व्यवस्थाओं आदि पर विद्यार्थियों से चर्चा कर लिया गया फीडबैक. जिला पंचायत सीईओ सहित अन्य अधिकारियों ने हॉस्टल पहुंचकर छात्राओं से किया सीधा संवाद।

by Manish Gautam Chiefeditor
September 26, 2024
in इन्दौर
0
छात्रावासों का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।  सुविधाओं, व्यवस्थाओं आदि पर विद्यार्थियों से चर्चा कर लिया गया फीडबैक.  जिला पंचायत सीईओ सहित अन्य अधिकारियों ने हॉस्टल पहुंचकर छात्राओं से किया सीधा संवाद।
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छात्रावासों का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

सुविधाओं, व्यवस्थाओं आदि पर विद्यार्थियों से चर्चा कर लिया गया फीडबैक.

जिला पंचायत सीईओ सहित अन्य अधिकारियों ने हॉस्टल पहुंचकर छात्राओं से किया सीधा संवाद।

_______
इंदौर जिले में आज कलेक्टर श्री आशीष ‍सिंह के निर्देश पर छात्रावासों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण जिला पंचायत सीईओ श्री सिद्धार्थ जैन सहित अन्य अधिकारियों ने हॉस्टल पहुंचकर आकस्मिक रूप से किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं से सीधा संवाद किया और हॉस्टल में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली गई।
श्री सिद्धार्थ जैन द्वारा किला मैदान स्थित सभी अनुसूचित जाति/जनजाति कन्या छात्रावासों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री जैन द्वारा हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के साथ संवाद किया गया। उनके द्वारा छात्राओं से अधीक्षिकाओं, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के कार्य व्यवहार, छात्रावास में शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं के संबंध में चर्चा की गई। संवाद के पीछे उद्देश्य था कि छात्राओं में किसी भी प्रकार का असुरक्षा का भाव तो नहीं है। इसी के साथ उन्होंने यह भी जानने का प्रयास किया कि यहां पर गुणवत्तापूर्ण भोजन दिया जाता है अथवा नहीं । श्री जैन ने छात्राओं के पोषण और खाद्य मेनु पर विशेष फोकस रखा। उन्होंने मेस इंचार्ज कमेटी को हर माह नवीनीकरण किये जाने और दायित्व बदल-बदलकर दिए जाने की बात कही, ताकि सभी छात्राओं की सहभागिता को मेस संचालन में बढ़ाया जा सके। सीईओ का कहना है कि मेस कमेटी में बदलाव से भोजन की श्रेष्ठता और गुणवत्ता बनी रहेगी एवं राशन का दुरुपयोग नही होगा।
जिला पंचायत के सीईओ श्री जैन द्वारा जिन हॉस्टलों का निरीक्षण किया गया उनमें शासकीय नवीन महाविद्यालय कन्या छात्रावास किला मैदान इंदौर, शासकीय आदिवासी महाविद्यालयीन अजजा कन्या छात्रावास किला मैदान, शासकीय नवीन महाविद्यालय अजा अजजा कन्या छात्रावास किला मैदान इंदौर शामिल हैं। हॉस्टल में मौजूद सभी छात्राओं द्वारा अधीक्षिकाओ के कार्य एवं व्यवहार के प्रति आदर भाव व्यक्त किया गया एवं भोजन के साथ-साथ अन्य सुविधाओं का समय पर लाभ दिए जाने की बात भी कहीं। इस अवसर पर जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त श्रीमती सुप्रिया बिसेन भी उपस्थित रही।
श्री सिद्धार्थ जैन ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा यद्यपि अधीक्षिकाओ का कार्य सराहनीय है किंतु गुणवत्ता एवं सुरक्षा के मामले में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि मातृत्व भाव से काम करना जरूरी है। छात्रावास भवन में कुछ आवश्यक मरम्मत कार्य करवाने हेतु भी निर्देशित किया गया। छात्रावास अधीक्षक श्रीमती भारती सेवाडिक मौके पर अनुपस्थित पाई गई। सीईओ जिला पंचायत द्वारा अनुपस्थित अधीक्षिका को नोटिस जारी किए जाने हेतु निर्देशित किया गया

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
भोपाल के शाहजहांनाबाद क्षेत्र में एक पांच वर्षीय बालिका के साथ घटित संवेदनशील घटना में शामिल तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया CM

भोपाल के शाहजहांनाबाद क्षेत्र में एक पांच वर्षीय बालिका के साथ घटित संवेदनशील घटना में शामिल तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया CM

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.