उमरियापान :- शासकीय महाविद्यालय उमरियापान की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई कार्यक्रम अधिकारी अभिलाषा चौरसिया को जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कटनी जिले के सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी के रूप में सम्मानित किया गया।राष्ट्रीय सेवा योजना का 56वां स्थापना दिवस समारोह रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर में आयोजित किया गया।इस मौके कुलगुरु ड़ॉ. राजेश कुमार वर्मा,सांसद आशीष दुबे,केंट विधायक अशोक रोहाणी सहित अन्य ने उमरियापान महाविद्यालय की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अभिलाषा चौरसिया को कटनी जिले का सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी होने पर सम्मानित किया। लगातार बीते तीन वर्षों से उमरियापान शासकीय महाविद्यालय को पुरुस्कार प्राप्त हो रहा है।इसके अलावा वर्ष 2023-24 के उत्कृष्ट स्वयंसेवक का सम्मान उमरियापान महाविद्यालय की छात्रा साक्षी यादव और छात्र प्रशांत काछी को प्राप्त हुआ। वर्ष 2022-23 में छात्रा विशाखा ठाकुर और शिवानी चौरसिया को मिला।वर्ष 2021-22 में छात्र अमन यादव,अभिषेक लोधी और ज्ञानेंद्र पौराणिक जबकि वर्ष 2020-21 का उत्कृष्ट स्वयंसेवक का सम्मान छात्र सृजल चौरसिया और वर्षा चौरसिया को प्राप्त हुआ।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी