कलेक्टर श्री दिलीप यादव ने शिक्षकों की उपस्थिति एम शिक्षा मित्र ऐप व आंगनबाडी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की पोषण ट्रेकर एवं संपर्क ऐप पर और स्वास्थ्य विभाग के अमले की सार्थक ऐप पर उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए। यह निर्देश कलेक्टर ने सोमवार को आयोजित समय-सीमा बैठक मे अधिकारियों को दिए।
बैठक मे वनमंडल अधिकारी श्री गौरव शर्मा, जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत, अपर कलेक्टर साधना परस्ते मौजूद रहीं।
बैठक मे कलेक्टर ने नवरात्रि पर्व के दौरान जुलूस निकलने वाले मार्ग और सड़कों के सुधार व मरम्मत सहित इन मार्गाे मे बिजली के तारों को भी व्यवस्थित करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। कलेक्टर ने दुर्गा प्रतिमा पंडालों में बिजली संबंधी दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को दुर्गा पंडालों के लिए अस्थाई कनेक्शन देने के निर्देश देते हुए कहा कि दुर्गा पंडालों के संचालकों और प्रबंधकों को अस्थाई कनेक्शन लेने की सलाह और समझाइश भी दी जाये। उन्होंने कहा कि सडक मार्गाे में लगे पेड़
पौधों की कटिंग भी कराई जाये, ताकि उनकी डाली और शाखाऐं बिजली के तार को स्पर्श न करें ताकि करेंट लगनें और ट्रिपिंग आदि की समस्या न हो। कलेक्टर ने बिगड़े ट्रांसफार्मर वाले गांव में केंप लगाकर ग्रामीणों को बिजली बिल जमा करने हेतु प्रोत्साहित और प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य मे ग्राम रोजगार सहायक, सचिव, सरपंच और पटवारी जैसे मैदानी अमले की सेवाएं ग्रामीणों को बिजली बिल जमा करानें में लिया जा सकता है।
कलेक्टर ने बिजली अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शहर की घनी आबादी वाले क्षेत्र मे सुरक्षा के नजरिये से अंडरग्राउण्ड तार बिछानें का प्रस्ताव तैयार कर कार्य को मूर्त रूप देने की दिशा में सार्थक और प्रभावी पहल करें।
कलेक्टर ने बैठक मे उपसंचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास से जिले मे उर्वरक उपलब्धता की जानकारी ली जिसपर बताया गया कि जिले मे यूरिया, डीएपी, एनपीके और एस.एसपी आदि सभी उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। इस पर कलेक्टर ने ताकीद किया कि यह सुनिश्चित करें की डबल लाक केन्द्र, और सोयायटियों मे भी पर्याप्त मात्रा मे खाद मौजूद रहे।
कलेक्टर श्री यादव ने आंगनबाड़ी केन्द्रों और प्राथमिक स्कूलों में अध्ययनरत बालिकाओं को सुकन्या समृद्धि योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। साथ ही उनके खाता खुलवानें की दिशा मे समुचित कार्यवाही करने के निर्देश शिक्षा, महिला बाल विकास और पोस्ट आफिस के अमले को दिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र और स्कूलवार तिथियों के निर्धारण संबंधी शैड्यूल बनाकर जरूरी दस्तावेजों को उपलब्ध कराकर सुकन्या समृद्धि का खाता खोलनें की कार्यवाही की जये।


