• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी ढीमरखेड़ा

अनजान व्यक्ति को शेयर न करें ओटीपी,निजी जानकारी साझा करने से बचें

by Manish Gautam Chiefeditor
September 23, 2024
in ढीमरखेड़ा
0
अनजान व्यक्ति को शेयर न करें ओटीपी,निजी जानकारी साझा करने से बचें
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

अनजान व्यक्ति को शेयर न करें ओटीपी,निजी जानकारी साझा करने से बचें

साइबर क्राइम को लेकर उमरियापान शासकीय महाविद्यालय में आयोजित किया कार्यालय,विद्यार्थियों को सजग रहने किया जागरूक

उमरियापान:- साइबर अपराधों को रोकने व साइबर क्राइम के प्रति सजग करने के लिए उमरियापान शासकीय महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के द्वारा साइबरक्राइम पर एक दिवसीय व्यख्यान माला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत विद्यार्थियों को साइबर अपराध की जानकारी देकर उनको बचाव के तरीके बताए गए।उमरियापान थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया, ताकि वे किसी भी साइबर क्राइम का शिकार न हो।उन्होंने साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना ओटीपी शेयर न करें।किसी अनजान के साथ आधार नंबर, ईमेल आईडी, सत्यापन कोड व अन्य किसी भी तरह की निजी जानकारी साझा नहीं करें।
थाना प्रभारी ने बताया कि इन दिनों मोबाइल पर अनेक प्रकार के मैसेज आते हैं, जिनको क्लिक करते ही आपका सारा डाटा साइबर अपराधियों के पास चला जाता है और आप ठगी का शिकार हो जाते हैं। इसके लिए उन्होंने कहा कि एसएमएस व वाट्सअप के माध्यम से आए किसी भी लिंक को क्लिक न करें।फोन, ईमेल, एसएमएस या वाट्सअप पर आए नाैकरी, लाटरी जैसे विज्ञापनों पर विश्वास न करें।एटीएम से पैसे निकालते या जमा करते समय किसी भी अंजान व्यक्ति की सहायता न लें। अपने एटीएम पिन को समय समय पर बदलते रहें।फोन और एप को हमेशा नए वर्जन के साथ अपडेट रखें और सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर जरूरत से ज्यादा निजी जानकारियां शेयर न करें।थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय ने कहा कि वन टाइम पासवर्ड का इस्तेमाल आपके बैंक खाते से रुपये चुराने के लिए किया जा सकता है,इसलिए उसे किसी अन्य से साझा करने से बचे।अगर किसी भी प्रकार का साइबर अपराध होता है,या फिर कोई ऑनलाइन ठगी का शिकार होता है तो इसकी शिकायत नजदीकी पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराएं। इस मौके पर प्राचार्य ड़ॉ.आरती धुर्वे,कार्यक्रम प्रकोष्ठ प्रभारी दीपिका जैन,डॉ.दिव्या शुक्ला,डॉ.जयप्रकाश अवस्थी,डॉ. ईश्वरदीन चौधरी,राजाराम सूर्यवंशी,पुलिस के अलावा महाविद्यालय स्टॉप सहित छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्टर श्री यादव ने निजी नर्सिग होम्स व अस्पतालों के बाहर की जा रही वाहन पार्किंग पर भी नगर निगम के अतिक्रमण दस्ता और यातायात पुलिस की मदद से कार्यवाही करने के निर्देश दिए

कलेक्टर श्री यादव ने निजी नर्सिग होम्स व अस्पतालों के बाहर की जा रही वाहन पार्किंग पर भी नगर निगम के अतिक्रमण दस्ता और यातायात पुलिस की मदद से कार्यवाही करने के निर्देश दिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d