जायंट्स सेवा सप्ताह के अंतर्गत चौथा दिन कटनी जिला अस्पताल में सिविल सर्जन डॉक्टर यशवंत वर्मा और डॉक्टर कशिश बत्रा की उपस्थिति में अंगदान,देहदान के दिन पर सहेली ग्रुप की महिलाओं ने जो अपनों के साथ ही दूसरों को नया जीवन देने के लिए अंगदान करने के लिए एकत्रित हुए।नेत्रदान और संपूर्ण अंगदान का संकल्प लिया जिसमें सहेली ग्रुप से 9 सहेलियों श्रीमति गीता जोशी , श्रीमति दीपाली गुप्ता , श्रीमति वंदना सोनी, श्रीमति नीति वर्मा,श्रीमति गीता पाठक , श्रीमति नीलम सकसेरिया,श्रीमति आकांक्षा बरसाइयां, श्रीमति हीरामणी बरसाइयाँ,श्रीमति अंगूरी सिंह, संतोष गुप्ता ने अंगदान देने के फॉर्म भरे। महिलाएं बलिदान की मूर्ति मानी जाती है, इस तथ्य को सहेली ग्रुप की महिलाओं ने सत्य कर दिया कि समाज में महिलाओं की परवरिश ऐसी की जाती कि उन्हें दूसरों के लिए जीना पहले सिखाया जाता है। इस नेक कार्य में वरिष्ठ सदस्य शशि शुक्ला, दीपिका शर्मा, प्रिया श्रीवास्तव, सुषमा गोस्वामी, मनीषा गौतम,मंजु सिंह, ममता गर्ग व सभी सहेलियों की उपस्थिति रही।


