15 साल क़ी बालिका के क़त्ल का खुलासा.. कथित प्रेमी निकला क़ातिल, प्रेम जाल में फँसा हवस का शिकार बनाया, गर्भवती हुई तो भेद खुलने के डर से मार डाला.. हत्या के बाद पीड़ित परिवार संग खुद ही FIR दर्ज कराने पहुंचा क़ातिल
UP के फतेहपुर जिले में बिन्दकी इलाके में 6 दिन पूर्व हुई हाईस्कूल की गर्भवती मुस्लिम छात्रा क़ी हत्या के केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने सेवानिवृत्त बीडीओ के पुत्र शिवेंद्र उर्फ शीबू रैदास को जेल भेजा है।
पुलिस का खुलासा…
युवक ने 15 साल क़ी छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया.. फिर उसे हवस का शिकार बनाता रहा। लड़की गर्भवती हुई तो वह छात्रा का गर्भपात कराने के लिए निजी अस्पताल ले गया था। डॉक्टर ने ऐसा करने से इन्कार कर दिया। राज खुलने के डर से उसने योजना बनाकर छात्रा की हत्या कर दी। मेडिकल के दौरान हत्यारोपी का डीएनए सैंपल लिया गया है।


