कालापीपल(बबलू जायसवाल)
कालापीपल में दिगंबर जैन समाज की महिला मंडल ने मंदिर के सामने वृक्षारोपण किया,महिला मंडल की परिकल्पना का उद्देश्य समस्त कालापीपल की महिलाओं को संगठित करके धार्मिक,सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से आगे बढ़ाने का लक्ष्य है।इससे महिलाओं को अपनी धार्मिक प्रतिभा को प्रस्तुत करने के लिए एक प्लेटफार्म मिल सके,तीर्थ क्षेत्रों के संरक्षण और विकास के लिए सहयोग करना,कालापीपल में संतों के आगमन पर उनके आहार,विहारचर्या में सहयोग प्रदान करके धर्म की भावना से कार्य किए जाते हैं।इस अवसर मुनि श्री व दिगंबर जैन समाज की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थिति रही


