*आज पंचमठा धाम से* *धूमधाम से निकाली जाएगी कलष शोभायात्रा*
*संकट मोचन आश्रम *जगन्नाथ धाम में* *श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का आयोजन 22 से ** रिपोर्टर:सुरेश सेन
विजयराघवगढ़। संकट मोचन आश्रम, जगन्नाथ धाम विजयराघवगढ़ में सार्वजनिक श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का आयोजन 22 सितंबर से संकट मोचन हनुमान जी महराज के संरक्षण और युवराज महंत डाॅक्टर राघवेष दास जी वेदांती के संयोजन में होने जा रहा है। डाॅक्टर राघवेष दास जी वेदांती पितृ पक्ष में श्रीमद्भागवत कथा का विशेष महत्व है इस उद्देष्य से यह धार्मिक अनुष्ठान किया जा रहा है। कथा व्यास श्री वशिष्ठ पीठाधीश्वर पूज्य ब्रह्मर्षि वेदांती जी महराज के विजयराघवगढ़ आगमन के साथ ही आज 21 सितंबर को तीन बजे से विषाल षोभायात्रा भव्यता के साथ निकाली जाएगी। कलष षोभायात्रा पंचमठा धाम से प्रारंभ होगी जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए संकट मोचन आश्रम जगन्नाथ धाम पहुंचकर संपन्न होगी। कार्यक्रम के संयोजक डाॅक्टर राघवेष दास जी वेदांती, आयोजन समति और ब्रह्मर्षि वेदांती जी षिष्य मंडल ने क्षेत्र की समस्त धर्म प्रेमी जनता से कलष षोभायात्रा में सभागिता दर्ज कराने की अपील की है। महिलाओं से आग्रह किया गया है कि वे पीत वस्त्र में ही कलष यात्रा में षामिल हों।
सुरेश सेन की खास रिपोर्ट


