उमरियापान:- शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के द्वारा स्वच्छताही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत व्याख्यान परिचर्चा एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी अभिलाषा चौरसिया ने स्वच्छता अभियान की संपूर्ण रूपरेखा प्रस्तुत किया। सहायक प्राध्यापक सोनम साहू ने स्वच्छता अभियान का उद्देश्य और उसके लाभ पर परिचर्चा की। डॉ. जयप्रकाश अवस्थी ने बताया की गांव और शहर को हमें किस प्रकार से स्वच्छ रखना चाहिए।उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। हमें स्वच्छता में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने स्वच्छता को लेकर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
इस दौरान डॉ.अरूणा दास,राजाराम सूर्यवंशी,डॉ. जयश्री शुक्ला,डॉ ईश्वरदीन चौधरी के अलावा छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी


